- Advertisement -
HomeNewsपत्नी को किया घायल, कमरे में बंद कर थाने पहुंचा

पत्नी को किया घायल, कमरे में बंद कर थाने पहुंचा

- Advertisement -

रायसिंहनगर. पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर देने के बाद पति पुलिस थाने पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उसे जिला मुख्यालय रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार श्रीविजयनगर रोड निवासी किशनकांत शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी मंजू पर तेज धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। किशनकांत की बातें सुन पुलिस थाने में हडकंप मच गया तथा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम किशनकांत के घर भेजी। पुलिस ने तुरंत उसकी पत्नी को चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में जिला मुख्यालय रैफर कर दिया गया। वारदात के कारणों का पता नहंी चल पाया। लेकिनए पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।
काम आई पुलिस की तत्परताउधर किशनकांत की बातें सुनकर पुलिस थाने में हडकंप मच गया। हरकत में आई पुलिस तुरंत उसके घर पहुंची तथा कमरे को खोलकर खून से लथपथ महिला को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से उसे रैफर कर दिया गया। समय रहते महिला को चिकित्सालय पहुंचा दिए जाने से महिला की जान बच गई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -