- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपत्नी ने पति पर लगाया बलात्कार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया...

पत्नी ने पति पर लगाया बलात्कार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के थोई थाना इलाके के लोहरवाड़ा गांव में एक महिला ने अपने पति पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पति के साथ पीडि़ता ने पति के दोस्त को भी आरोपी बताया है। जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी की अनबन के चलते पत्नी घर में ही पति से अलग रह रही है। इस दौरान वह घर के बाहर एक कमरे में रह रही है। पति के खिलाफ वह तलाक और भरण पोषण के लिए मुआवजे का मुकदमा भी लड़ रही है। उसने रिपोर्ट दी है कि शनिवार रात करीब 3 बजे पीडि़ता अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पीडि़ता का पति और उसका दोस्त धोलूराम जाट आए और बलात्कार करने के उद्देश्य से दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दी। जब वह चिल्लाने लगी तो उसका गला दबाकर मुँह बंद कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसके हाथ व पैर में चोट भी आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -