- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsयुवती से छेड़छाड़ की तो परिजनों ने युवक की धुनाई कर पेड़...

युवती से छेड़छाड़ की तो परिजनों ने युवक की धुनाई कर पेड़ से बांधा

- Advertisement -

सीकर. जिले के ग्रामीण इलाके में घर में घुस कर नाबालिग से छेड़छाड करने पर परिजनों ने युवक को पेड़ से बंाध दिया। लोगों ने मिलकर युवक की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके सिर से काफी खून निकल रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं युवक से मारपीट करने पर दो जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। दोपहर करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाला युवक पेट की धरण निकालने के लिए आया था। वापस जाते समय वह युवती के कमरे में घुस गया। युवती कमरे में सो रही थी। युवक ने कमरे में जाकर उसका मुंह दबा दिया और छेड़छाड करने लगा। उसकी आवाज सुनकर पिता व भाई दूसरे कमरे से निकल कर आ गए। युवक उन्हें देखकर भागने लगा। तब दोनों ने उसे भागते हुए पकड़ लिया। दोनों ने उसकी धुनाई कर डाली। अन्य लोग भी शोर सुनकर आ गए। उन्होंने युवक को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को पेड़ से खोला। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए। वहीं युवक से मारपीट करने पर पिता-पुत्र को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। युवती के परिजनों ने देर रात को छेड़छाड़ किए जाने का मामला दर्ज कराया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -