- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsचाय देने से मना किया तो कर्मचारी को बंदूक दिखाकर लूटने का...

चाय देने से मना किया तो कर्मचारी को बंदूक दिखाकर लूटने का किया प्रयास

- Advertisement -

सीकर. चाय देने से मना करने पर युवकों ने देर रात दो बजे होटल कर्मचारी को बंदूक दिखाकर मारपीट कर लूटने का प्रयास किया। कर्मचारी की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी आए तो युवक भाग गए। होटल मालिक की ओर से रानोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नेशनल हाईवे 52 पर रानोली थाने के समीप स्थित होटल हरिमहल पर बुधवार करीब 2 बजे दो बाइकों पर 6 युवक आए। उन्होंने होटल कर्मचारी शंकरलाल बिहारी से चाय पिलाने के लिए बोला। शंकरलाल ने दूध नहीं होने के कारण उन्हें चाय देने से मना कर दिया। गले पर लगाया चाकू फिर निकाली बंदूकचाय देने से मना करने पर युवकों ने होटल कर्मचारी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके गले पर चाकू लगा दिया और एक युवक ने बंदूक निकाल ली। उन्होंने धमका कर कहा कि जितने भी पैसे है सब हमें दे दो। कर्मचारी ने शोच मचाना शुरू कर दिया। उसका शोर सुनकर अन्य कर्मचारी जाग गए। उन्होंने होटल मालिक सुभाष गढ़वाल को फोन कर बुलाया। कर्मचारियों के जागने के बाद युवक रानोली की ओर भाग गए। भागते समय आरोपियों का एक बैग, कटर, ब्लेड का पैकेट गिर गया। उन्होंने तुरंत रानोली पुलिस को घटना की जानकारी दी। होटल मालिक सुभाष गढ़वाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रानोली थाने में मामला दर्ज करवाया। इससे पर्व भी सीकर के इलाके में इस तरह की कई वारदात हो चुकी हैं।हवेली में घुस कर 15 हजार की चोरीकाबरो की सूनी हवेली में बुधवार देर रात को चोर घुसकर 15 हजार रुपए चोरी कर ले गए। सीताराम जांगिड़ ने बताया कि वह रात को हवेली में परिवार के साथ सो रहे थे। उसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति घर में घुसा और पेंट से 15 हजार रूपए निकालकर भाग गया। पीछा करने पर चोर ने सीताराम का गला पकड़ कर मारने का प्रयास किया। पीडि़त की ओर से रानोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -