- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में चक्रवात की वजह से बदल रहा है मौसम

राजस्थान में चक्रवात की वजह से बदल रहा है मौसम

- Advertisement -

सीकर. विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून के साथ अब चक्रवात के कारण राजस्थान में बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है। पिछले दिनों प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण हवा में नमी बढ़ी तो तापमान में गिरावट आई। जिससे मौसम में खासा बदलाव आया गया है। इधर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बरसात की संभावना अब बेहद कम रह गई है। इधर, मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ है। जबकि शेखावाटी के सीकर शहर सहित कई इलाकों में सुबह आंशिक बादल छाए हुए हैं। वहीं, बादलों के बीच सूरज की लुका छिपी का खेल भी बीच बीच में देखने को मिल रहा है। हालांकि धूप में तेजी होने से अंचल में गर्मी का अहसास अब भी बना हुआ है।
मौसमी बीमारियों का मौसममानसून की विदाई के अंतिम चरण में अब मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री से अधिक का अंतर भी बीमारियों के बढऩे का संकेत दे रहा है। ऐसे में कोरोना काल के बीच ये मौसमी बीमारियां भी आमजन के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। तापमान की बात करें तो फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 21 व अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान लगभग यही रहने का अनुमान है।
बदलाव बढ़ा रहा चिंताबदलते मौसम के कारण किसान तेजी से खरीफ की फसलों की थ्रेसिंग करवाने में जुट गए हैं। । एक तो पिछले दिनों हुई कई इलाकों में बारिश के बाद किसान भीगी हुई फसलों की सार संभाल में जुट गए। किसानों ने बताया कि पिछले दिनो चक्रवात के कारण नुकसान की आशंका हर समय बनी रहती है। इस समय हुई बारिश के कारण प्राकृतिक पळाव होने व नमी बढऩे से बारानी खेतों में चना व तारामीरा एवं सरसों की बुवाई का रकबा बढ़ जाएगा। वहीं अच्छी मावठ होने पर प्राकृतिक पळाव होने से रबी की बुवाई में फायदा होगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -