- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपड़ोसी राज्यों से 10 रुपए महंगा पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हम

पड़ोसी राज्यों से 10 रुपए महंगा पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हम

- Advertisement -

सीकर. पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच पिछले दिनों विधानसभा में जमकर सियासी संग्राम हुआ। दोनों दलों ने अपनी-अपनी दलील दे दी। लेकिन जनता को कुछ राहत नहीं मिली। लगातार बढ़ती पेट्रोल व डीजल की कीमतों से महंगाई डायन लगातर आमजन के बजट को बिगाड़ रही है। यदि सरकार वैट की दरों में कटौती करें तो आमजन को राहत मिल सकती है। हालत यह है कि राजस्थान के पड़ोसी जिलों के लोग दूसरे राज्यों से दस रुपए महंगा पेट्रोल व डीजल लेने को मजबूर है। विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यदि हम वैट कम करते है तो सरकार को राजस्व में काफी नुकसान होगा। दूसरी तरह विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने तीन दिन पहले सदन में कहा कि यूपीए सरकार के समय राज्य सरकारों को ही वैट कम करने का अधिकार दिया गया था। ऐसे में केन्द्र सरकार कोई राहत नहीं दे सकती। दोनों सरकारों के दावे-वादों के बीच फिलहाल प्रदेश की जनता ***** रही है।इसलिए प्रदेश में पेट्रोल-डीजल कीमत छू रही आसमानप्रदेश के सीमावत्र्ती राज्यों की तुलना में राज्य सरकार 10 से 12 प्रतिशत अधिक वैट ले रही है। राज्य सरकार ने कोरोना काल में (मार्च महीने से अब तक) 8 प्रतिशत वेट बढ़ाया हैं। 15 रोज पहले 2 प्रतिशत वैट कम किया गया। वर्तमान में पेट्रोल 36 प्रतिशत और डीजल का वैट 26 प्रतिशत चल रहा हैं। इधर, केंद्र सरकार की ओर से कोरोना काल में 4 बार एक्ससाइज ड्यूटी (उत्पाद कर) बढ़ाया गया। मार्च से पहले एक्ससाइज ड्यूटी के 10 से 12 रुपए थे। लेकिन अब पेट्रोल 32.98 और डीजल पर 31.83 रुपए एक्ससाइज ड्यूटी लग रही है। जबकि क्रूड ऑयल के दाम लगातार कम हो रहे है। कोरोना से पहले क्रूड ऑयल के दाम 55 से 60 डॉलर प्रति बैरल था। जबकि कोरोना समय में 20 डॉलर प्रति बैरल तक भाव चले गए थे। वर्तमान में क्रूड ऑयल 40 से 45 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा है। मणिपुर में वैट सबसे ज्यादा, लक्षद्वीप में वैट नहीं राजस्थान में पिछले दिनों वैट में दो फीसदी की कमी करने के बाद अब वैट वसूलने के मामले में मणिपुर सबसे आगे हो गया है। यहां पेट्रोल पर 36.50 और डीजल पर 22.50 फीसदी टैक्स वसूला जा रहा है। इससे पहले सबसे ज्यादा वैट राजस्थान में ही था। बड़े राज्यों में तमिलनाडु में वैट कम है। यहां पेट्रोल पर 15 और डीजल पर 11 फीसदी टैक्स वसूला जाता है। लेकिन पेंच यह है कि यहां वैट के साथ पेट्रोल पर 13.02 रुपए और डीजल पर 9.62 रुपए प्रति लीटर सेस (उपकर) भी वसूला जाता है। ज्यादातर राज्य सेस वसूल रहे हैं। लक्षद्वीप एक मात्र ऐसा राज्य है जहां वैट नहीं लिया जाता है।देश में सबसे सस्ता पेट्रोल ईटानगर मेंभारतीय रुपए के हिसाब से दुनिया में पेट्रोल की प्रति लीटर औसत कीमत 78.65 रुपए है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 83.19 रुपए लीटर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 89.54 रुपए लीटर है, यानी भारत में दुनिया के औसत भाव से भी पेट्रोल महंगा है।47 दिन में 20 वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामतेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। कंपनियों ने मंगलवार को भी 47 दिन में 20 वीं बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की। इससे पेट्रोल 96 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया तो डीजल 88 रुपए पार हो गया। पेट्रोल पर 32 पैसे और डीजल पर 38 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश में औसत पेट्रोल 95 रुपए 75 पैसे प्रति लीटर और डीजल 88.07 रुपए प्रतिलीटर में मिल रहा है।बड़ा सच: सरकार का वैट से कमाई का जरिया, इसलिए नहीं देना चाहती छूटसियासी दलों के दावे चाहे जो भी हो लेकिन यह बड़ा सच है कि राज्य सरकार को हर साल औसत पेट्रोल व डीजल के वैट की वजह से औसत 11 हजार करोड़ रुपए मिलते हैं। सरकार के वैट दो फीसदी कम करने के बाद भी इस साल यह कमाई 12 हजार करोड़ से अधिक होने की संभावना है।पंप संचालकों का दर्द: 5 साल में कीमतें बढ़ी पर कमीशन में नहीपेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही पर वर्ष 2016 के बाद डीलर कमीशन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इससे पेट्रोल पंप संचालकों के सामने खर्च निकलना भी मुश्किल हो गया है। 5 साल पहले पेट्रोल 61 रुपए और डीजल 48 रुपए प्रति लीटर था। लेकिन वर्तमान में पेट्रोल 96.54 और डीजल 88.79 रुपए प्रति लीटर मिल रहा हैं। लेकिन डीलर कमीशन अब भी पेट्रोल में 3.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.12 रुपए प्रति लीटर ही पेट्रोल पंप चालकों को मिल रहा हैं। एक पेट्रोल पंप पर 8 से 10 कर्मचारी कार्यरत होते है। न्यूनतम एक कर्मचारी का वेतन 10 से 12 हजार रुपए होता है। इसके अलावा हर महीने 15 से 20 हजार रुपए बिजली बिल, 5 से 10 हजार रुपए ग्राहक सुविधाओं एवं एक पेट्रोल पंप पर निवेश के रूप में डेढ़ से 2 करोड़ रुपए की लागत आती हैं।इधर, पड़ोसी देशों से महंगा हो गया देश में पेट्रोलदेश में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 100.07 रुपए पर पहुंच गया है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम के अनुसार, पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल इससे आधी कीमत (51.14 रुपए प्रति लीटर) में बिक रहा है। दूसरी तरफ चीन में यह 74.74 रुपए लीटर है।एक्सपर्ट व्यू: वैट कम हो तो खजाने में आएगा पैसाराज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर पांच से सात फीसदी और वैट कम करें तो भी खजाने में पैसा आना तय है। इससे सरकार के राजस्व पर ज्यादा असर भी नहीं पड़ेगा। क्योंकि वैट कम करने से हमारी सेल दो गुनी हो जाएगी। जिससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा एवं जनता को मंहगाई से राहत भी मिलेगी। सरकार को इस प्रयोग को चार महीने प्रयोग के तौर पर करके दिखाना चाहिए। यदि प्रयोग सफल होता है तो लगातार इसी व्यवस्था को जारी रखा जा सकता है।अरूण फागलवा, महासचिव, सीकर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन
ऐसे समझें पड़ोसी राज्यों के नजदीकी जिलों से हमारे यहां की दरों का गणितजिला राजस्थान पंजाब अंतर पेट्रोल-डीजल पेट्रोल-डीजल पेट्रोल-डीजल श्रीगंगानगर 99.56-91.48 90.67-81.67 -8.89 -9.81हनुमानगढ़ 98.92-90.89 90.67-81.67 -8.25 -9.22बीकानेर 97.73-89.80 90.67-81.67 -7.06 -8.13 राजस्थान हरियाणा अंतरअलवर 96.06-88.24 87.00-79.92 -9.06 -8.32झुंझुनूं 96.81-88.95 87.00-79.92 -9.81 -9.03 राजस्थान यूपी अंतरभरतपुर 95.18-87.44 87.16-79.12 -8.02 -8.32धोलपुर 95.90-88.10 87.16-79.12 -8.74 -8.98 राजस्थान गुजरात अंतरउदयपुर 96.11-88.32 87.81-79.91 -8.30 -8.41राजसमंद 96.03-88.24 87.81-79.91 -8.30 -8.33सिरोही 96.59-88.76 87. 81-79.91 -8.78 -8.85डूंगरपुर 96.96-89.10 87.81-79.91 -9.15 -9.19बांसवाड़ा 96.76-88.92 87.81-79.91 -8.95 -9.01जालौर 96.22-88.42 87.81-79.91 -8.41 -8.51 राजस्थान दिल्ली अंतरजयपुर 95.44-87.69 88.99-79.35 -6.45 -8.34

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -