- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsWatch: प्रदेश में बारी बारी से सरकार बनाने की परंपरा खत्म हो-...

Watch: प्रदेश में बारी बारी से सरकार बनाने की परंपरा खत्म हो- प्रदेशाध्यक्ष पूनिया

- Advertisement -

सीकर।भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ( BJP State President Satish Poonia in Sikar ) रविवार को शेखावाटी दौरे पर रहे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वह सीकर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माला पहनाकर स्वागत किया। यहां प्रेसवार्ता ( Satish Poonia Press Conference in Sikar ) को संबोधित करते हुए पूनिया ने कहा कि एक बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा ने मुझे बड़े प्रदेश में एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को दूसरे दलों से अलग बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता जनसंघ के एजेंडों को भी नहीं भूले। अनुछेद 370 ( Article 370 ) को खत्म कर एक संदेश देश और दुनिया को दिया। शेखावाटी के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी से बहुत कुछ सीखने को मिला। राजस्थान के लोगों ने भाजपा की विचार धारा को स्वीकार किया।
Read More :
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज शेखावाटी में, खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी के करेंगे दर्शन
इस दौरान उन्होंने मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को लेकर कहा कि पहले यह कल्पना थी लेकिन अब यह देश में साकार हुई। भाजपा की कोशिश रहेगी कि प्रदेश में बारी बारी से कांग्रेस और भाजपा की सरकार बनने की परंपरा टूटे और भाजपा अजेय पार्टी बने। हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करना भी हमारा मिशन रहेगा। भाजपा और कांग्रेस का काम करने का तरीका अलग-अलग है। जिसे लोगों ने भी महसूस किया है। केंद्र सरकार की लोक कल्याण की नीतियों को क्रियान्वयन प्रदेश में प्रभावी तरह से हो, इसके लिए एजेंसियों को विकसित किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा सरोकारों की पार्टी बने। इससे पहले पूनियां रींगस में भैंरूजी और खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करते हुए सीकर पहुंचे।
Read More :
यज्ञ मित्र सिंह देव पहली बार सीकर में संभालेंगे इस बड़े पद का जिम्मा
शहर में भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, यूआईटी के पूर्व चेयरमेन हरिराम रणवां सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाल कर उनका का स्वागत किया। रैली बजरंग कांटा, पुलिस लाइन, तापडिय़ा बगीची, जाट बाजार, नानी चौराहा तक निकाली गई। कार्यक्रम के तहत वह पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के आवास पर भी पहुंचे। इसके बाद वह सालासर बालाजी मंदिर में दर्शनों के लिए रवाना हुए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -