- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsWatch: ताजिए निकालने के दौरान उपजा विवाद, पत्थर और लाठियां बरसाई, कई...

Watch: ताजिए निकालने के दौरान उपजा विवाद, पत्थर और लाठियां बरसाई, कई लोगों के फूटे सिर

- Advertisement -

सीकर.
ईदगाह चौक के पास तहसील के पीछे ताजिए निकालने के दौरान एक ही समुदाय के लोगों में विवाद ( Dispute During Tazia Procession ) हो गया। युवकों ने घर में पत्थर फैंके ( Stone Throwing ) और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े की सूचना पर डीएसपी सिटी सौरव तिवाड़ी, कोतवाल श्रीचंद सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद में चार युवक घायल हो गए। दो जनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया है। असलम ने बताया कि शाम को ताजिए निकलने के दौरान उसके पिता गुलाम नबी तंवर और अंकल आरिफ तंवर बाहर खड़े हुए थे। तभी कुछ युवक पत्ती हवा में लहराते हुए जा रहे थे। पास में ही काफी महिलाएं खड़ी थी तो उन्होंने कुछ पीछे हटने के लिए कहा। उन्होंने बोला कि महिलाओं को चोट लग जाएगी। इतने में ही एक युवक ने सिर में डंडा मार दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
Read More :
Watch : राजस्थान में यहां मोहर्रम के ताजिए जुलूस के दौरान मची भगदड़, अफरा-तफरी का माहौलतब काफी लोग जमा हो गए। समझाइश के बाद वे लोग चले गए। असलम ने बताया कि वह पिता और अंकल को लेकर अस्पताल आ गया। उसके बाद में दो दर्जन से अधिक युवक हाथों में डंडा लेकर आ गए। उन्होंने घर के बाहर पत्थर फैंकने शुरु कर दिए। इसके बाद युवकों ने घर में घुसकर लाठी व डंडों से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो वे भाग गए। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मोहम्मद साज और मोहम्मद साजिद को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट लगी है। पीडि़त पक्ष ने कोतवाली थाने में जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More :
Photos : हैरतअंगेज करतब के बीच शहर में निकाले गए ताजिए, देखें तस्वीरे

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -