- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsवसुंधरा राजे के पास पहुंचे धुर विरोधी, अब देना होगा स्पष्टीकरण

वसुंधरा राजे के पास पहुंचे धुर विरोधी, अब देना होगा स्पष्टीकरण

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में भाजपा जिला कार्यसमिति की रविवार को हुई पहली बैठक सियासी गलियारों में काफी चर्चा में रही। बैठक में संगठन पदाधिकारी पूर्व विधायकों का इंतजार करते रहे। जबकि जिले के पूर्व विधायक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे के गोर्वधन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए। इस मामले को संगठन ने गंभीरता से लेते हुए बैठक में नहीं आने वाले पूर्व विधायकों सहित अन्य पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने की तैयारी कर ली है। राजे के कार्यक्रम में श्रीमाधोपुर के पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा ने भी शिरकत की। राजे व खर्रा को काफी विरोधी माना जाता है। गोर्वधन में आयोजित कार्यक्रम के बाद राजे व खर्रा के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर लगभग दस मिनट चर्चा भी हुई। राजे के कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर, बंशीधर बाजिया, रतन जलधारी, राजकुमारी शर्मा, दिलसुख चौधरी, डॉॅ कमल सिखवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, मधुसूदन भिण्डा, दिनेश जोशी पवन मोदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। खर्रा के राजे के कार्यक्रमों में पहुंचने से सियासी हलकों में कई तरह की चर्चा है। इधर, कार्यसमिति की बैठक को उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां व जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी ने संबोधित किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा गया।
खर्रा बोले, मेरा झगड़ा तो सत्ता से
पत्रिका से बातचीत में पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि उनका झगड़ा तो सत्ता से होता है। बकौल खर्रा, जनता के हित के मुद्दों के लिए चुप रहना आदत में नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द जयपुर में विभिन्न मुद्दों को लेकर राजे से चर्चा करेंगे।
आंखों के ऑपरेशन के नाम पर छुट्टी और पहुंचे राजे के कार्यक्रमसीकर जिले के एक पूर्व विधायक ने संगठन पदाधिकारियों से एक दिन पहले आंखों का ऑपरेशन कराने का तर्क देकर बैठक में नहीं आने की छुट्टी मांगी थी। लेकिन पूर्व विधायक राजे के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए।
पार्टी मां है और सत्ता उसकी संतान
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी ने कहा कि पार्टी मां है और सत्ता उसकी संतान है। मंडल अध्यक्षों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि कई बार जब मंडल अध्यक्षों को फोन करते है तो वह कहते है कि भाई साहब से बात करते है…। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की परम्परा बंद होनी चाहिए। इससे पहले भाजपा कार्यकारिणी की बैठक भाजपा के नए कार्यालय में पांच सत्रों में हुई। जिसमें संगठन की रीति नीति, किसानों व आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मालूराम, भाजपा प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, महामंत्री भंवर लाल वर्मा, रमेश जलधारी,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, डॉ बलवंत सिंह चिराना, मदन जांगिड़ सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राठ़ौड़ ने कहा वसुंधरा राजे, हमारी नेताभाजपा में गुटबाजी के सवाल का जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि वसुंधरा राजे दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी है। वह भाजपा की नेता, कार्यकर्ता और हमारी नेता है। इसलिए वसुंधरा व पूनियां अलग नहीं हो सकते। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी में रीति व दर्शन से जुड़ता है। बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने यह बात कही।
सरकार की विफलताओं को जनता तक ले जाए: रणवांकिसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने झूठे वादे कर सत्ता हासिल कर ली। लेकिन अभी तक युवा, महिला व किसानों को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक लेकर जाए। सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने भारत अब हर मामले में आत्मनिर्भर बन रहा है।
 

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -