- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. आग से दो बाइक, 25 मवेशी, नगद रुपये व फसलें जली,...

VIDEO. आग से दो बाइक, 25 मवेशी, नगद रुपये व फसलें जली, लाखों का नुकसान

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में शुक्रवार को दो जगह कच्चे मकानों में आग से लाखों का समान, मवेशी व दो बाइक जल कर कबाड हो गए। हादसा नेछवा के जालू व नीमकाथाना के अविनाशी गांव में हुआ। जिनमें जालू गांव का हादसा सर्विस लाइन का तार टूटने से हुआ। जबकि अविनाशी गांव में आग अज्ञात कारणों से लगी। घटना के बाद दोनों जगह नजदीकी लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे के शिकार परिजनों के लिए मुआवजे की मांग भी रखी।
25 मवेशी, फसल व बाइक जलीनेछवा के जालू गांव में मीरण रोड पर भगवानाराम बलाई के खेत में शुक्रवार दोपहर 12 बजे अचानक सर्विस लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे उसके टिनशैड के कच्चे मकानों व छप्पर में आग लग गई। पूर्व सरपंच सोहनलाल रणवां ने बताया कि हादसे में 23 भेड़- बकरी, एक भैंस, एक गाय, दो क्विंटल जौे, सात क्विंटल ईसबगोल, 55 मण चारा, एक बाइक तथा काफी घरेलु समान जल गया। घटना के बाद नजदीकी लोगों ने ही अपने स्तर पर आग बुझाई। लेकिन, तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों ने परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।
छप्पर में आग से बाइक व घरेलु समान जलाइधर, नीमकाथाना के टोडा गांव के नजदीकी अविनाशी गांव में भी शुक्रवार को अचानक एक घर के छप्पर में आग लग गई। भीमाराम पुत्र गुल्लाराम स्वामी के छप्पर में लगी आग से नगदी रुपए व घरेलु समान जल गया। एक बाइक भी जलकर कबाड़ हो गई। आग बुझाने के लिए परिजन काफी देर तक मशक्कत करते रहे।
गर्मी के साथ बढ़ी आग की घटनाएंगर्मी के साथ ही अंचल में आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। खेतों में छप्पर से लेकर पहाड़ों के वन्य क्षेत्र सबसे ज्यादा आग की चपेट में आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में ही आग की करीब पांच घटनाएं सामने आ चुकी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -