- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: ताजिये के जुलूस में बदबू ना आए, इसके लिए सरपंच ने...

VIDEO: ताजिये के जुलूस में बदबू ना आए, इसके लिए सरपंच ने मृत सांड को दीवार में चुनवा दिया

- Advertisement -

सीकर।सीकर जिले के खंडेला में एक सांड के मर जाने के बाद उसे खंडहर हवेली के मकान में चुनवा देने का मामला सामने आया है। दरअसल, ग्राम चौकड़ी में एक पुराने खंडहर हवेली के एक कमरे में सांड घुस गया। किसी कारण से उसकी अंदर ही मौत हो गई। बदबू आने पर आसपास के ग्रामीणों ने कमरे में सांड को मरा देखा तो इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी। ग्राम पंचायत ने उसे उठाने के बजाय उस मकान के दरवाजे को ईंटों से बंद करवा दिया। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए प्रशासन को मामले से अवगत करवाया। उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह का कहना है कि ग्राम सेवक व पटवारी से मामले की जानकारी ली गई है। उनका यह कहना था कि सांड दो तीन दिन पहले ही मर गया था। रास्ता नहीं होने के कारण उस मरे सांड को बाहर नहीं निकाला जा सका। सांड को मकान तोडकऱ ही बाहर निकाला जा सकता था। मकान मलिक यहां नहीं होने के कारण मकान को नहीं तोड़ा जा सकता है। बदबू को रोकने के लिए उसके दरवाजे के दीवार लगाई गई हं,ै क्योंकि मंगलवार को मोहर्रम उसी रास्ते से गजरेंगे। मोहर्रम निकलने के बाद दीवार हटाकर मृत सांड का अंतिम संस्कार करवा दिया जायेगा। मामले की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर मृत सांड को बाहर निकलवाकर उसका अंतिम संस्कार की मांग करने लगे।
Read More :
Watch: ताजिए निकालने के दौरान उपजा विवाद, पत्थर और लाठियां बरसाई, कई लोगों के फूटे सिर
इसके बाद थानाधिकारी हिम्मत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर सीओ नीमकाथाना रामावतार सोनी भी मौके पर पहुंचे और मृत सांड के बाहर निकालने के लिए जेसीबी व टेक्टर ट्राली सहित आवश्यक उपकरण मौके पर मंगवाये गए। जिसके बाद मृत सांड को बाहर निकालकर उसको जमीन में दफनाया गया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -