- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. मां- बेटी ने थानाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने 9...

VIDEO. मां- बेटी ने थानाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने 9 घंटे रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन

- Advertisement -

सीकर/धोद. राजस्थान के सीकर जिले के धोद कस्बे में थानाधिकारी पर मां- बेटी से अभद्रता व प्लॉट खाली करवाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने करीब नौ घंटे रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धोद थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर डीएसपी ग्रामीण राजेश आर्य मौके पर पहुंचे। लेकिन, ग्रामीण समझाइश पर भी नहीं माने। आखिरकार सुबह आठ बजे शुरू हुआ धरना धोद विधायक के आश्वासन के बाद शाम पांच बजे खत्म हुआ। रास्ते पर हुए धरने प्रदर्शन के दौरान बाजार में काफी लंबा जाम लग गया। घटना स्थल पर लोसल पुलिस का भी जाप्ता लगाया गया।
ये लगाया आरोप पीडि़त कविता शर्मा ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले रात को धोद थानाधिकारी ने एक पक्ष के साथ मिलकर पीडि़त के प्लाट के चारों ओर जमीन पर लगे तारबन्दी को हटा दिया। आरोप हैं कि पीडि़त परिवार को धोद थानाधिकारी ने धमकाया कि वे यह जगह जल्दी खाली कर दो। पीडि़त ने थानाधिकारी पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप भी लगाया। पीडि़त परिवार ने धोद थानाधिकारी अमित नागौरा व पुलिस कर्मियों के खिलाफ ग्रामीण सीओ को शिकायत दी है।
सेवानिवृत फौजी ने भी लगाए आरो विवादित जमीन के पास रह रहे सेवानिवृत फौजी जवाहर मल बाल्मीकि ने भी धोद थानाधिकारी पर धमकाने व घर के बाहर से लगी लाइट को उतार कर ले जाने व घर की खिड़की के कांच तोडऩे का आरोप लगाया है। फौजी भी प्रदर्शन में शामिल रहा। पुलिस अधिकारियाों ने ग्रामीणों से कई बार समझाइश की। लेकिन, ग्रामीण नहीं माने। वे लगातार कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सूचना पर धोद विधायक परसराम मोरदिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। धरने प्रदर्शन में धोद सरपंच अमर सिंह, पेवा सरपंच चुन्नीलाल ज्याणी, बोसाना सरपंच देवीलाल, मुकेश खोखर, दिनेश थ्योरी, विद्याधर छपरवाल, हेमंत शर्मा, गोविंद सोनी, सहित सैंकडों लोग मौजूद रहे।
इनका कहना है:पीडि़तों की ओर से धोद थानाधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजेश आर्य, डीएसपी ग्रामीण

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -