- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. शहर से एक साथ उठे कई वाहन, मचा हड़कंप

VIDEO. शहर से एक साथ उठे कई वाहन, मचा हड़कंप

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सोमवार को पुलिस व यातायात विभाग ने सख्ती दिखाई। विभाग ने कल्याण सर्किल के पास पार्किंग लाइन के बाहर खड़े वाहनों को उठाकर यातायात पुलिस थाने ले जाना शुरू कर दिया। जिससे एकबारगी बाजार में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने कई दुपहिया वाहनों को उठाने के साथ उनके चालान काटे। जिससे कहीं डर का माहौल दिखा तो कई दुकानदारों ने उनका विरोध भी किया। दुकानदारों की मांग थी कि शहर में पहले पार्किंग की व्यवस्था होने के बाद प्रशासन को इस तरह की कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि शहर में यातायात व्यवस्था के दुरुस्तीकरण के लिए प्रशासन ने एक कंपनी को ठेका दिया है। जो पुलिस के सहयोग से नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाकर यातायात पुलिस थाने ले जाएगी। जिन्हें जुर्माने के बाद ही छोड़ा जाएगा। यातायात प्रभारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -