- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: बरसात से कई गांवो का टूटा संपर्क, लोगों में आक्रोश

VIDEO: बरसात से कई गांवो का टूटा संपर्क, लोगों में आक्रोश

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में दो दिन पहले हुई रिमझिम बरसात भी कई गांवों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यहां कई रेलवे अंडरपास पानी से भरने पर उनकी आवाजाही बंद हो गई है। ऐसा ही एक अंडरपास पलसाना से गोरियां के बीच का है। जहां 48 घंटे बाद भी पानी नहीं सूखने पर ग्रामीणों की मुसीबत नहीं थमी। बरसात के दिन तो यहां दो मीटर तक पानी भरने से वाहनों तक की रफ्तार थम गई। अब भी लोगों को काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। आलम ये है कि अब लोगों को पलसाना के कच्चे रस्ते के जरिये 10 किलोमीटर का रास्ता तय कर राष्ट्रीय राजमार्ग आना पड़ रहा है। इससे वाहनों का किराया एवं समय की बर्बादी बढ़ गई। पटरियों पर से गुजरने वाले एक मात्र पैदल रास्ते को भी रेलवे प्रशासन ने लॉकडाउन के चलते अचानक बन्द कर दिया। इससे रानोली, शिशु, किशनपुरा सहित दर्जन भर गांवों का हाइवे से सम्पर्क दो दिन से टूटा हुआ है। रेलवे बोर्ड द्वारा अंडरपास के पानी की निकासी न होने से स्थिति ज्यादा बिगड़ गई।
कोरोना मरीजों की परेशानी बढ़ीअंडरपास में पानी भराव से कोरोना पीडि़त मरीजों को अस्पताल पहुंचाना प्रभावित इलाकों में ज्यादा परेशानी बन गया है। इससे लोगों में गहरा आक्रोश भी है। ग्रामीणों ने पटरियो पर से फुटओवर ब्रिज बनाने एवं अंडरपास के पानी की तत्काल निकासी की प्रशासन से मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने बड़ा आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।
 
तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार ने किया कोविड केयर का निरीक्षणअजीतगढ़. तहसीलदार महिपाल सिंह एवं नायब तहसीलदार जयपाल सिंह ने शुक्रवार को बाबा नारायण दास राजकीय सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड केयर सेंटर के साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा लगाए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट स्थल का मुआयना किया। मामले में पीएमओ डा. एमपी सैनी से भी चर्चा की। इस दौरान पीएमओ ने प्लांट के लिए हिंदुस्तान पैट्रोलियम द्वारा 70 की जगह 90 किलो वाट बिजली कनेक्शन का प्रस्ताव भेजने की बात कही। इस पर दोनों अधिकारियों ने उसी के अनुरूप फाइल लगाने की बात कही। उन्होंने प्लांट नहीं लगने तक ऑक्सीजन सहित हर सुविधा पर्याप्त रखने व मरीजों की ढंग से सार संभाल के निर्देश भी पीएमओ व बाकी स्टाफ को दिए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -