- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. हत्या के लिए हथियार दिलाने पर राजू ठेहठ गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा...

VIDEO. हत्या के लिए हथियार दिलाने पर राजू ठेहठ गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया सीकर

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान की सीकर पुलिस हार्डकोर अपराधी राजू ठेहट को हत्या के लिए हथियार दिलाने के आरोप में जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर शुक्रवार को सीकर लाई। ठेहठ पर शक्ति सिंह रानोली को मारने के लिए बीजू भार्गव को हथियार दिलाने के आरोप हैं। जिसे लेकर राजू ठेहठ को कड़ी सुरक्षा में सीकर लाया गया। पुलिस ने राजू ठेहट को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसके भारी सुरक्षा के बीच उसे वापस जयपुर जेल भिजवा दिया गया।
ये था मामलाउद्योगनगर थानाधिकारी पवनकुमार चौबे ने बताया कि राजू को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाया गया था। उन्होंने बताया कि 28 जून 2020 को राजेंद्र कुमार पुत्र दूलाराम जाट निवासी परडोली छोटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि वह विनय स्वामी की दुकान तंबाकू लेने गया था। दुकान के सामने सड़क पर एक गाड़ी खड़ी थी। गाडी से संजय धायल व गुडडू उतर कर आए और बाइक को धक्का मार दिया। वह बचने के लिए भागने लगा तो पिस्टल से गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने मामले की जांच शुरू की। इस सिलसिले में पुलिस भूखरों का बास में तक पहुंची। जहां उन्हें एक पिकअप तेजी से आती दिखाई दी। पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पिकअप से टक्कर मार दी। बदमाश एक खेत की तारबंदी को तोड़ कर भागने लगे। बदमाशों ने सदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह व पुलिस जाप्ते पर भी भागते समय फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस ने पीछा कर संजय धायल, गुडडू व हर्ष को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। तब वहां से शीशपाल, विजय भार्गव, सोनू मीणा, अजय मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस जांच के बाद विजय व सोनू को गिरफ्तार किया। मामले में राजू व उसके भाई ओमा ठेहठ की प्लानिंग सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने ओमा ठेहट को नोखा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। जिसने ही आनंदपाल गिरोह से जुड़े शक्ति सिंह रानोली को मारने के लिए बीजू भार्गव के साथ प्लानिंग की। इसके बाद हथियार दिलवाने के लिए योजना बनाई। पुलिस पर फायरिंग के मामले में विजय भार्गव, संजय धायल, सोनू मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है। नोखा जेल से ओमप्रकाश उर्फ जीवणराम उर्फ ओमा ठेहट को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -