- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. पहले दिन दो लाख रुपये, दूसरे दिन शादी के लिए रखे...

VIDEO. पहले दिन दो लाख रुपये, दूसरे दिन शादी के लिए रखे पांच लाख के गहने व कपड़े जले

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में सालासर स्टैंड के पास दो दिन में आगजनी की दो घटनाओं ने परिवार को लाखों का झटका दे दिया। आगजनी में पहले दिन सालासर स्टैंड स्थित एक परिवार के मकान बनाने के लिए जमा दो लाख रुपए जल गए, तो दूसरे दिन भी सालासर स्टैंड के पास लसाडिय़ों का बास में एक घर में आग से शादी के लिए रखे पांच लाख रुपए के गहने व कपड़े जल गए। हादसे के बाद दोनों परिवार आर्थिक रूप से टूट गए।
मकान बनाने के लिए अलमारी में रखे दो लाख रुपए आग में जलेसालासर बस स्टैंड के पास पहले मनीषा के किराये घर में रविवार को दोपहर दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान में अलमारी में रखे दो लाख रुपए जल कर राख हो गए। फर्नीचर, टीवी सहित सारा सामान जल गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मनीषा ने बताया कि वे महाराष्ट्र के रहने वाले है। पिछले 8 साल से इसी मकान में रहते है। घंटा घर के पास पति सोने-चांदी की गढ़ाई की दुकान पर मजदूरी करते है। रविवार को दोपहर में घर में कोई नहीं था। इसी बीच दोपहर में कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे में से धुआं निकलने लगा तो मकान मालिक ने फोन पर इसकी जानकारी दी। इस पर वह तुरंत मकान में गई तो कमरे से काफी धुआं निकल रहा था। दरवाजा खेाला तो आग की लपटें निकल रही थी। कुछ ही देर में फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई। उन्होंने आग को बुझाया। लेकिन, तब तक उनका सारा सामान जल गया। मनीषा ने बताया कि 3 साल पहले उन्होंने धोद रोड़ पर प्लॉट ले लिया था। मकान बनाने के लिए वह धीरे-धीरे मजदूरी कर रुपए जोड़ रहे थे। रुपए अलमारी में रखे थे और कुछ गुल्लक में रखे हुए थे। आग से वे सारे रुपए जल गए।
शादी के गहने व कपड़े जलेसालासर स्टैंड के पास दूसरे दिन यानी सोमवार को लसाडियों का बास में घर में आग लग गई। यहां भी आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग में बच्चों की शादी के लिए लाए गहने व कपड़े जल गए। जो करीब पांच लाख रुए के बताए जा रहे हैं। मकान मालिक सुनील ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करते है। पत्नी मधु दोपहर को खाना खाने के बाद पड़ोस में चली गई थी। बच्चे स्कूल गए हुए थे। इस दौरान कमरे में से धुआं निकलने लगा। लोगों ने मधु को बताया तो वह दौड़कर घर पहुंची। देखा तो घर में रखा समान जल रहा था। कुछ देर में दमकल मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। लेकिन, तब तक कमरे में रखी अलमारी में बच्चे की शादी के लिए रखे हार, दो अंगूठी, 8 चूडिय़ां व कुछ कपड़े जल गए। कमरे का बाकी समान भी काफी जल चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी भी काफी देरी से एक घंटे के बाद पहुंची। आग लगने पर पड़ोस के लोग बुझाने में जुट गए थे। बाल्टी व टंकी से पानी लाकर कमरे में डाला गया। अगर फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी समय पर आ जाती तो कुछ सामान बच सकता था।
 

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -