- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकेरोसिन डालकर आत्मदाह करती विवाहिता का वीडियो वायरल

केरोसिन डालकर आत्मदाह करती विवाहिता का वीडियो वायरल

- Advertisement -

सीकर. ससुराल में आत्म दाह करने वाली वाली सीकर निवासी विवाहिता मनीषा का खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाते हुए का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। झुंझुनूं के गुढ़ागौडज़ी थाना इलाके के भोड़की गांव स्थित ससुराल के इस वीडियो में मनीषा अपने ससुराल वालों के सामने ही पहले खुद पर तेल डालती दिख रही है। इसके बाद माचिस की तिली जलाकर आग लगाती भी साफ नजर आ रही है। आग में झुलसने के साथ वीडियो में उसकी चीख पुकार भी सुनाई दे रही है। एक मिनट 48 सैकंड का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। मामले में खास बात ये भी है कि आत्म दाह करते समय ये वीडियो भी उन ससुराल वालों ने ही बनाया, जिनकी पहली जिम्मेदारी उसे रोकने की थी। लेकिन, वे केरोसिन महंगा होने की बात कहते हुए उसे दूर से ही इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत देते रहे।
दो दिन बाद हारी मौत से जंगवीडियो के अनुसार परिजन पहले उसका वीडियो बनाते रहे। जब उसने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। तब वह उसे बचाने भागे। वीडियो में वे महिला पर कंबल व पानी डालने की बात भी कहते दिख रहे हैं। इसके बाद ही वे उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से उसे सीकर के एसके अस्पताल रैफर कर दिया गया और एसके अस्पताल में भी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। जहां एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में 2 दिन तक मौत से जंग लडऩे के बाद वह जिंदगी की जंग हार गई।
2012 में हुई थी शादी जानकारी के अनुसार फतेहपुर रोड स्थित पिंक हाउस की गली निवासी पवन टेलर की बहन मनीषा की शादी 2012 में भोड़की निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। लेकिन, मनीषा उस परिवार में खुश नहीं थी। चार व सात साल के दो मासूम बच्चों की मां ने पिछले साल भी अपने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताडऩा का केस पुलिस में दर्ज करवाया था। लेकिन, बात नहीं संभली। जिसके बाद 20 नवंबर को मनीषा ने आत्मदाह कर लिया।
परिजनों को किया राउंड अपमामले में सीकर शहर के पिंक हाउस की गली निवासी मृतका के भाई ने पति सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके बाद गुढागौडज़ी पुलिस ने पांच आरोपियों को राउंडअप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -