- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: 30 से ज्यादा कंकाल मिलने पर मचा हड़कंप, वीडियो वायरल होने...

VIDEO: 30 से ज्यादा कंकाल मिलने पर मचा हड़कंप, वीडियो वायरल होने पर रातोंरात दफनाए

- Advertisement -

सीकर/टोडा. राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना कस्बे के दीवापास गांव में एनीकट के पास 30 से ज्यादा गायों के शव व कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो वायरल होने पर उन्हें रातोंरात दफना दिया गया। इनमें से 15 गायों की मौत 21 मई को अंधड़ से टीन शेड गिरने से होना बताया जा रहा है। जबकि बाकी गायों की मौत पिछले चार से छह महीने में होने की बात गौशाला संचालक द्वारा कही जा रही है। गायों की मौत व उनके शवों से आ रही दुर्गंध के चलते ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश था। लेकिन, इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
ये है मामलानीमकाथाना में सोशल मीडिया पर मृत गायों का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में लगभग 30 गायों के शव नदी पर बने एनीकट में पड़े नजर आ रहे है। जिनमें से कुछ कंकाल हो चुके थे। शवों को कुत्ते नोच रहे थे। पत्रिका टीम ने वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि वीडियो ग्राम पंचायत दीपावास का है। इस पर पत्रिका टीम ने इसकी जानकारी जुटाना शुरू की। सामने आया कि दीपावास की गौशाला में लगभग 30 गायों की मौत हो गई। मृत गायों के शव को खुले में एनीकट में डाल दिया। यह एनीकट सड़क किनारे ही बना हुआ। सड़क पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को गुजरने से काफी परेशानी हो रही थी। वहीं गायों के शवों की दुर्गंध से आसपास के लोग भी परेशान हो रहे थे। मृत गायों को दफनाने की बजाय खुले में ही डाला जा रहा है। जिससे आसपास के लोगों को बदबू से काफी परेशान होना पड़ रहा था। ग्राम पंचायत प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। इससे पहले जब ग्रामीणों ने गौशाला संचालकों से पूछा तो उन्हें भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। ऐसे में किसी ने उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद गौशाला के कर्मचारी हरकत में आए और नदी में पड़ी गायों के कंकाल हो चुके शवों को रातों रात दफनाया।
इनका कहना है:21 मई की रात को आई आंधी से टीनशेड टूट गया, जिससे लगभग 15 गायों की मौत हो गई थी। वहीं लगभग 5 गाय घायल हो गई थी। जिनका उपचार जारी है। गायों के अन्य जो कंकाल पड़े है। उनकी मौत लगभग 4-6 महीने पहले हुई है।लक्ष्मण सिंह, गौशाला सचिव

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -