- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: महापौर के समर्थन में भाजपा ने जिला मुख्यालय से लेकर वार्डों...

VIDEO: महापौर के समर्थन में भाजपा ने जिला मुख्यालय से लेकर वार्डों तक किया विरोध प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन

- Advertisement -

सीकर. जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर व तीन पार्षदों के निलंबन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीकर कलेक्ट्रेट से लेकर उपखंड व गांव- वार्ड स्तर तक विरोध प्रदर्शन किया। जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निलंबन वापस लेन की मांग की। सरकार के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांग नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी। सीकर शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास हाथ में तख्ती लेकर नारे लगाते हुए राज्य सरकार का विरोध किया। जिलाध्यक्ष चौधरी ने इस दौरान कांग्रेस को आपातालीन व्यवस्थाओं के दुरुपयोग का अभ्यस्त बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए महापौर व पार्षदों की बहाली की बात कही। प्रदर्शन में जिला महामंत्री रमेश जलधारी, राहुल सैनी, अशोक जांगिड़, सरिता बुरड़क, मुकेश शर्मा, गणपत सैनी, सुनील सैनी, कमल शर्मा व मीडिया प्रभारी जितेन्द्र माथुर सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
मंडल स्तर पर प्रदर्शनलक्ष्मणगढ़. जयपुर ग्रेटर की महापौर के निलंबन पर मंगलवार को भाजपा के विभिन्न मंडलों ने प्रदर्शन किया। शहर मंडल की ओर से नगर भाजपाध्यक्ष मधु दायमा व नेता प्रतिपक्ष ललित पुरोहित के नेतृत्व में भैरव भवानी चौक में नारेबाजी कर विरोध जताया गया। इस मौके पर संपत चेजारा, पार्षद अमित जोशी, एडवोकेट सज्जन सैनी, विष्णु शर्मा, राधेश्याम बारी, रामावतार पंवार, पवन वाल्मिकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत जाजोदिया, जयप्रकाश सरावगी, राजेश जोशी, जगदीश सैनी, रवि भार्गव आदि मौजूद थे। इसी प्रकार बलारां मंडल की ओर से अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भरत सिंह जाट, विमल जोशी, अर्जुन कोटवाल, नथमल टेलर, रमेश छकड़ा, अजय भूरिया, श्रीचंद कुमावत आदि मौजूद थे। खुड़ी मंडल की ओर से अलखपुरा गोदारान गांव में अध्यक्ष प्यारेलाल कटारिया व जिप सदस्य कौशल्या गुर्जर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता अरुण चौधरी, विनोद खींचड़ ,कमलेश ख्यालिया, विकास, विजयपाल, अंकित गोदारा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
पालिकाध्यक्ष की अगुआई में प्रदर्शनश्रीमाधोपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिकाध्यक्ष हरिनारायण महंत के नेतृत्व में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली सुराणी बाजार से एसडीएम ऑफिस तक निकाली गई। जहां मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर महापौर व पार्षदों का निलंबन वापस लेने की मांग की। इस दौरान पार्षद रोशन बिजारणिया, श्रवण आचार्य, किशन लाल सोनी, रविंद्र ओसवाल, पार्टी कार्यकर्ता निरंजन कयाल, सत्यनारायण खांडल, नंदकिशोर नांगलका, भरत पेंटर आदि मौजूद रहे।
उप तहसील पर प्रदर्शनअजीतगढ़. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौम्या गुर्जर एवं अन्य पार्षदों के निलंबन के विरोध में उप तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधान शंकर लाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां भी नारेबाजी करते हुए महापौर व तीन पार्षदों का निलंबन रद्द करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान भाजपा नेता हेमंत पारीक, अजीतगढ़ सहकारी समिति के अध्यक्ष पूरण गुर्जर, सुरेंद्र डागर, पवन कुमावत आदि मौजूद रहे।
वार्डों में प्रदर्शनफतेहपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जयपुर नगर निगम ग्रेटर के महापौर ओर तीन पार्षदों के निलंबन के विरोध में कस्बे के विभिन्न वार्डों में प्रदर्शन किया। भाजपा नेता मधुसूदन भिण्डा, सचिन सैनी, रामवतार रूँथला, रामनिवास सैनी, लीलाधर जांगिड, रामावतार बिजारणीयां सहित कई कार्यकर्ताओं ने वार्डो में हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार से तुरंत निलंबन वापस लेने की मांग की।
भाजपा का प्रदर्शनखाटूश्यामजी. खाटूश्यामजी में खाटू भाजपा मंडल अध्यक्ष केदारमल जांगिड़ के नेतृत्व छोटूराम शेरावत, रामगोपाल रामूका आदि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर निलंबित महापौर पार्षदों की पुर्नबहाली की मांग की। वहीं, भाजपा बाय मंडल के जालूंड, मगनपुरा व कैलाश गांव में भाजपा मंडल मोर्चा अध्यक्ष ताराचंद वर्मा धेरतवाल, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, परमेश्वर सिंह , रतनलाल शर्मा, जितेन्द्र जंागिड़, दीपक खांडल आदि कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -