- Advertisement -
HomeNewsVIDEO: प्रेम विवाह के बाद पत्नी की हत्या, हिरासत में पति

VIDEO: प्रेम विवाह के बाद पत्नी की हत्या, हिरासत में पति

- Advertisement -

सीकर/ धोद. राजस्थान के सीकर जिले के धोद गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दो साल पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से वह पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी। वहीं गुरुवार को उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले पर निशान होने के कारण पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का आज सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया।
दो साल पहले हुआ था विवाहथानाधिकारी अमित नागौरा ने बताया कि मृतका नागौर जिले की मकराना निवासी अनामिका भार्गव है। जिसने धोद निवासी योगेश भार्गव से करीब दो साल पहले शादी की थी। दोनों के बीच प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही योगेश व अनामिका कस्बे में ही किराए का मकान लेकर परिवार से अलग रहते थे। दोनों मजदूरी का कार्य करते थे। थानाधिकारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर को किसी ने कमरे में अनामिका का शव पड़ा होने की जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया गया। अनामिका के परिजनों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। वारदात के बाद पुलिस उप अधीक्षक राजेश आर्य ने भी मौका मुआयना किया।
बहन ने दर्ज कराया मुकदमामामले में मृतका अनामिका की बहन ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। हत्या की आशंका पर पुलिस ने पति योगेश भार्गव को हिरासत में लिया है। मौत की पूरी गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
2 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तारअजीतगढ़. पुलिस ने करीब 2 साल से फरार राजकार्य में बाधा पहुंचाने के एक वांछित आरोपी को गुरुवार को नीमकाथाना से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल श्री राम कांस्टेबल राकेश, राजेंद्र ,अनिकेत की टीम गठित की गई। गुरुवार को सूचना मिली कि करीब 2 साल से राज कार्य के मुकदमे में अजीतगढ़ थाने का फरार वांछित अपराधी रोशन मुंडोतिया निवासी वार्ड 18 नई सब्जी मंडी नीमकाथाना अपने घर आया है। पुलिस की टीम ने दबिश देकर मुंडोतिया को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राठौड़ ने बताया कि मुंडोतिया के खिलाफ नौ मारपीट व लड़ाई झगड़े के मामले नीम का थाना अजीतगढ़ एवं जयपुर के भांकरोटा थाने में दर्ज है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -