- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. कृषि कानूनों के खिलाफ एफसीआई गोदाम पहुंचे किसान, जमकर जताया आक्रोश

VIDEO. कृषि कानूनों के खिलाफ एफसीआई गोदाम पहुंचे किसान, जमकर जताया आक्रोश

- Advertisement -

सीकर. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने आज सीकर में एफसीआई गोदाम के सामने एफसीआई बचाओ दिवस मनाया। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर इस दौरान किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को एफसीआई व्यस्था के लिए भी खतरा बताते हुए इन कानूनों को वापस लेने की मांग की। केंद्र सरकार के खिलाफ तथा किसान एकता के जमकर नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एफसीआई के जरिये ही किसानों का अनाज खरीदने और उसे गरीब लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया देश में संचालित है। लेकिन, केंद्र सरकार के कानूनों की वजह से खेत व अनाजों पर पूंजीपतियों का अधिकार होने पर एफसीआई व्यवस्था भी खतरे में पड़ जाएगी। ऐसे में किसानों और एफसीआई व्यवस्था के खिलाफ इन कानूनों को वापस लिया जाए। चेतावनी भी दी कि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आंदोलन को और भी तेज व उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद मामले में राष्ट्रपति के नाम कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया।
 
पेड़ काट रहे मजदूर पर किया हमला
सीकर. पेड़ काट रहे मजदूरों पर युवकों ने हमला कर दिया। घायल का एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीडि़त ने उद्योगनगर थाने में मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कराया है। महेंद्र कुमार पुत्र रामदेवाराम निवासी कटराथल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल जगदीश को दी गई है। उन्होंने बताया कि वह लकड़ी का काम करता है। शिवसिंहपुरा की हाउसिंग बोर्ड में उन्होंने सीताराम के खेत से पेड़ खरीदा था। मजूदर भंवरलाल खेत में पेड़ को काट रहा था। उसके साथ दो मजदूर पवन व रामचंद्र चेजा पत्थर का काम कर रहे थे। तभी वहां पर राहुल, अंकित, संजय, सुरजीत ओला व अन्य युवक गाड़ी लेकर आ गए। वे कैंपर में लाठी व डंडे, तलवार लेकर पहुंचे। आते ही उन्होंने हथियारों से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। मजदूर बीच बचाव करने आए तो उन्होंने मजदूरों से भी मारपीट की। वे मृत समझकर फरार हो गए। वे धमकी देकर चले गए। तब मजदूर भंवरलाल को एसके अस्पताल में लेकर गए। उसके दोनों पैरों में गुप्ती मार दी थी। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -