- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस, मोदी ना होते तो तबाह हो...

VIDEO: अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस, मोदी ना होते तो तबाह हो जाता देश- पूर्व मुख्यमंत्री रावत

- Advertisement -

सीकर/फतेहपुर. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस पर तीखे तंज कसने के साथ पीएम मोदी के तारीफों के तख्त सजा दिए। फतेहपुर में निजी कार्यक्रम में आए रावत ने कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी तो मोदी के प्रधानमंत्री नहीं होने पर अब तक तो देश तबाह हो जाने की बात कह दी। उत्तर प्रदेश में किसानों की हत्या मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका चौपड़ा द्वारा केंद्रीय मंत्री अमित मिश्रा के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति करना दुर्भाग्य है। ऐसी घटनाओं पर तो दलगत राजनीति से उपर उठकर समाज हित में बात करनी चाहिए। लेकिन, कांग्रेस से अपना घर तो संभाल नहीं पा रही है और राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उत्तर प्रदेश में न्याय की बात की जा रही है तो राजस्थान में भी न्याय की मांग उठानी चाहिए। जहां हनुमानगढ़ में दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। प्रेसवार्ता में रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो योगी सरकार ने मामले की सीबीआई जांच बिठा दी है। जिसमें दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पर राजस्थान में भी कांग्रेस को हनुमानगढ़ मामला संभालना चाहिए। इस दौरान उन्होनें राजस्थान को साहसी तथा पर्यवट व संस्कृति की धरती भी कहा।
पीएम मोदी नहीं होते तो तबाह हो जाता देशपूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को भी बखाना। कहा कि पीएम मोदी ने किसान व देश हित में बहुत कुछ किया है। जिसे पूरी दुनिया सराह रही है। पर दुर्भाग्य से राजनीति किसानों को दिशा विहीन कर रही है। बोले, पीएम मोदी का तो देश ही नहींं दुनिया गुणगान गाती है। जब पूरे विश्व में कोविड के डर का वातावरण था, तब पीएम मोदी ने व्यवस्थाओं को अच्छी तरह से संभाला। यहां तक कहा कि मोदी की जगह कोई ओर होता तो देश तबाह हो जाता। सिंह ने कहा कि पहले जहां पीपीई किट व वैक्सीन बाहर से मंगाई जाती थी, वहीं देश अब आत्मनिर्भर होकर दूसरे देशों की मांगों की भी पूर्ति कर रहा है। देश के विकास के लिए सड़कों का जाल भी हर ओर बिछ गया है। आगे कहा कि जब हाइवे पर चलते है तो लोग कहते हैं कि मोदी जी की सड़क है। जबकि राज्य में अब भी कहते हैं कि सड़क में गड्ढ़े हैं या गड्ढ़े मे सड़क है पता ही नही चलता है। बोले की उत्तरांखण्ड ट्रेन पहुचाने से लेकर हर घर में नल से जल पहुंचाने तक में केंद्र सरकार का अहम योगदान रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -