- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: कब्र से मुर्दे के बोलने की सूचना पर हड़कंप, जमा हुई...

VIDEO: कब्र से मुर्दे के बोलने की सूचना पर हड़कंप, जमा हुई भीड़, दौड़ी पुलिस

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में आज एक कब्र से मृतक की आवाज आने की सूचना पर कब्रिस्तान में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मृतक का बेटा भी मौके पर पहुंचा। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़कर मामले की जांच शुरू की। बखेड़े की जड़ अफवाह को मानते हुए पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
ये है मामलाजानकारी के अनुसार शहर के व्यापारियान मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद शरीफ की 9 मई को मौत हुई थी। जिसे नूर मस्जिद स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया था। आज सुबह अचानक असामाजिक तत्वों ने उस कब्र से आवाज आने की अफवाह फैला दी। जिसके बाद कब्रिस्तान में काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक का बेटा मोहम्मद आदिल भी मौके पर पहुंच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची व घटना की जानकारी लेने के साथ कब्रिस्तान में मौजूद भीड़ को खदेड़ा। एएसआई हिदायत खां ने बताया कि जांच में मामला अफवाह से जुड़ा मिला। मामले में जांच शुरू कर अफवाह फैलाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
इनका कहना है:दोपहर करीब पौने बारह बजे सूचना मिली कि नूर मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में कब्र से आवाज आने की सूचना पर लोगों की भीड़ हो रही है। मौके पर पहुंचे तो काफी लोग वहां जमा हो रहे थे। बेटे से पूछताछ में उसने पिता को मौत के बाद 9 मई को दफनाने की बात कही। कब्रिस्तान पहुंचने की वजह किसी से पिता की कब्र से आवाज आने की अफवाह बताया। भीड़ को खदेड़कर मामले की जांच शुरू कर दी है।हिदायत खां, एएसआई
मृतक के बेटे को कब्र से आवाज आने की सूचना दी गई थी। इस पर वहां पहुंचे तो लोगों की पहले से भीड़ मौजूद थी। इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। जिसने लोगों को कब्रिस्तान से बाहर निकाल दिया।मोहम्मद फारख, मृतक का पड़ौसी, सीकर

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -