- Advertisement -
HomeNewsवीडियो वायरल करने वाला संविदा डॉक्टर एपीओ

वीडियो वायरल करने वाला संविदा डॉक्टर एपीओ

- Advertisement -

सीएमएचओ ने पुलिस थाने में परिवाद भी किया पेशरायसिंहनगर. राजकीय चिकित्सालय के गायनी डॉक्टर के एपीओ आदेश निरस्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन से दबाव में आए प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गिरधारी लाल ने लेबर रूम में महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले संविदा पर कार्यरत चिकित्सक हिमांशु शर्मा को एपीओ कर उसके खिलाफ पुलिस को परिवाद दिया है। उधर, हिमांशु शर्मा के एपीओ होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपखण्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने हिमांशु शर्मा को निर्दोष बताते हुए एपीओ आदेश निरस्त करने की मांग की। वही मामले में राकेश ठोलिया का जिला अस्पताल व विक्रम भादू का रायसिंहनगर में अनशन जारी है। माकपा कार्यकर्ताओं का 19 अगस्त को प्रस्तावित घेराव के लिए जनसम्पर्क जारी है। वीडियो बनाकर कर दिया वायरल : चिकित्सक ने लेबर रूम में भर्ती महिला के पहले कई वीडियो बनाए। वीडियो बनाए जाने के दौरान चिकित्सालय की एक महिला व एक पुरुष नर्स भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि कई वीडियो बनाए गए। बाद में डॉक्टरों के आपसी विवाद के दौरान वीडियो वायरल कर दिए गए। खास बात यह है कि डॉक्टर संजीव कुलहरि की शिकायत में खुद शिकायत करने वाले स्टाफ ने ही ये स्वीकार किया कि वीडियो उनके द्वारा बनाए गए थे। इसके बावजूद विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -