- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: पेट्रोल- डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने ऊंट गाड़ी...

VIDEO: पेट्रोल- डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने ऊंट गाड़ी पर किया प्रदर्शन

- Advertisement -

सीकर. पेट्रोल- डीजल की कीमतों के साथ बढ़ती महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलेभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह पेट्रोल पंप के सामने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। सीकर शहर में कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सिहोटिया पेट्रोल पंप पर ऊंट गांड़ी पर सवार होकर पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध किया। हाथ में झंडा व बैनर लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घटते रोजगार के बीच बढ़ती महंगाई से देश का आमजन त्रस्त है। लेकिन, केंद्र सरकार आंखें मूंदकर बेपरवाह बनी हुई है। ऐसी सरकार को देश चलाने का कोई हक नहीं है। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोतवाली चौराहे पर प्रदर्शन
फतेहपुर. पेट्रोल डीजल सहित अन्य पदार्थों के बढ़ते हुए दाम को लेकर सोमवार को यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव विजेन्द्रपाल हुड्डा के नेतृत्व में कोतवाली चौराहे के पास से पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रदर्शन में विधायक हाकम अली खां, पालिकाध्यक्ष मुश्ताक नजमी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता ऊंट गाड़ी पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक हाकम अली खान, नगर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक नजमी, भगवान सिंह नेहरा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजेंद्र पाल हुड्डा, युथ कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष आसिफ जलालसर, नगर पालिका उपाध्यक्ष निकिता रिणवां, सुरेंद्र माहेचा, अविनाश, हसन खां, सुरेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -