- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. भूत प्रेत संग निकली सजधजे भोलेनाथ की बारात, देखने उमड़ पड़ा...

VIDEO. भूत प्रेत संग निकली सजधजे भोलेनाथ की बारात, देखने उमड़ पड़ा शहर

- Advertisement -

सीकर. महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को आस्था व उल्लास मनाया गया। शुभ संयोगों के बीच महादेव को रिझाने के लिए मंदिरों में दिनभर आस्था उमड़ी रही। सामूहिक पूजन के साथ शिव मंदिरों में इस दौरान चार पहर की पूजा हुई। श्रीकल्याणजी के मंदिर में भगवान शिव- पार्वती के विवाह का आयोजन हुआ। भूत- प्रेत के वेश वाले बारातियों की अनोखी बारात भी निकली। जिसमें सैंकड़ों शहरवासी शामिल हुए। शहर के पशुपतिनाथ मंदिर, नीलकंठ महादेव, भूतेश्वर नाथ, दारिद्रभंजन महादेव मंदिर, सर्वेश्वर महादेव सहित जिलेभर के शिव मंदिरों में भी शिव परिवार की पूजा का दौर दिनभर जारी रहा।
अनोखी बारात में झूमा शहरशहर में महाशिवरात्रि पर श्रीकल्याण मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना व विवाहोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान सुबह भगवान शंकर की महाआरती की गई। इसके बाद बाबा रामचंद्रदास की समाधि पूजन, भगवान शिव का अभिषेक व विशेष पूजन किया गया। शाम को शिव- पार्वती विवाह का आयोजन हुआ। जिसमें भगवान शंकर की बारात स्वरूप शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भूत- प्रेत, जिन्न व नंदी के वेश वाले बारातियों के बीच सजे धजे भगवान भोलेनाथ को देखने के लिए पूरा शहर ही मानो दहलीज व घरों की छत पर उमड़ आया। बारात कल्याणजी के मंदिर से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। जहां पाणिग्रहण संस्कार हुआ।
 
बुधगिरी मढ़ी पर भरा लक्खी मेला
फतेहपुर. कस्बे में एतेहासिक बुधगिरी मढ़ी पर महाशिवरात्रि के पर्व पर बुधगिरी महाराज के 215 वें निर्वाण दिवस पर लक्खी मेला लगा। मेले में लाखो श्रद्धालुओं ने बुधगिरी बाबा की समाधी पर धोक लगाई। महंत दिनेशगिरी महाराज से भक्तों ने आशीर्वाद लिया। अल सुबह से ही मेले में भक्तों की भीड़ लग गई। मेले में शेखावाटी अंचल की ढफ मंडलियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मेले में भक्तों के लिए तुलादान की व्यवस्था की गई। मेले में यातायात व्यवस्था बनाएं रखने व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान डीवाईएसपी राजेश कुमार, कोतवाल उदय सिंह, रामगढ़ थानाधिकारी उमाशंकर सहित कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -