- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. भाजपा पार्षदों ने नगद परिषद में धरना देकर किया प्रदर्शन

VIDEO. भाजपा पार्षदों ने नगद परिषद में धरना देकर किया प्रदर्शन

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में शहरी विकास कार्यों के लिए निविदाएं जारी करने की मांग को लेकर भाजपा पार्षदों ने आज नगर परिषद में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में काफी संख्या में भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता शामिल हुए। जिन्होंने मांग को लेकर नारेबाजी भी की। नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि नगर परिषद के मौजूदा कांग्रेस बोर्ड के दौरान पिछले डेढ़ वर्ष मेंं सड़क, नाली, पार्क, स्वच्छता व रोशनी सरीखी व्यवस्थाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जिससे वार्डों के हालात बेहद खराब है और इसका खामियाजा पार्षदों को जन आक्रोश के रूप में झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभापति के कहने पर सभी पार्षद वार्डों में जरूरी विकास कार्यों का ब्योरा भी दे चुके हैं, लेकिन फिर बोर्ड इन कार्यों के लिए निविदाएं तक जारी नहीं कर रहा। जिससे पार्षदों में भी आका्रेश है। ऐसे में सभापति को जल्द ही शहर के विकास कार्यों के लिए निविदाएं जारी करें। चेतावनी भी दी कि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मामले में आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्षद गोपाल बडग़ुजर, अनुराग बगडिय़ा,राजू स्वामी, रेखा बिजारणियां, विजयपाल सिंह, पायल शर्मा, नेमीचंद, नारू राम सैनी सहित कई पार्षद शामिल हुए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -