- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO : तेज बरसात के बाद अंडरपास में यात्रियों से भरी दो...

VIDEO : तेज बरसात के बाद अंडरपास में यात्रियों से भरी दो बस फंसी, मची चीख पुकार

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर व फतेहपुर में लंबे इंतजार के बाद मेघ आखिरकार मंगलवार को मेहरबान हुए। सीकर शहर व फतेहपुर सहित आसपास के इलाकों में करीब 40 मिनट तक झमाझम बरसात हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया। कई निचले इलाकों में पानी भरने से स्थानीय लोगों के साथ राहगिरों की परेशानी भी बढ़ गई। फतेहपुर में बीकानेर- दिल्ली हाईवे पर बने अंडरपास में बरसाती पानी भरने से उसमें यात्रियों से भरी दो बसें फंस गई। जिन्हें एक घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका है। दोनों बसों में 80 से ज्यादा यात्री बताए जा रहे हैं। जो घबराहट के मारे चीख- चिल्ला रहे हैं। सूचना पर प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी कर ली है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है।
सड़कें बनी दरियां, घरों तक पहुंचा पानीतेज बरसात से सीकर शहर व फतेहपुर की सड़कें दरिया बन गई। शहर के नवलगढ़ रोड, राधाकिशनपुरा, बजाज रोड व ऋषिकुल मार्ग सहित कई इलाके पानी से लबालब हो गए। कई जगह घरों में भी पानी घुसने से परेशानी बढ़ गई।
सुबह से छाए रहे बादल इससे पहले मंगलवार सुबह से अंचल में बादलों का डेरा रहा। जिनके बीच सूरज की लुकाछिपी जारी रही। फतेहपुर में अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री दर्ज हुआ। लेकिन, करीब साढ़े तीन बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। काली घटाएं उमड़ घुमड़ कर आई और 20 मिनट बाद ही बरसना शुरू हो गई। जो करीब 40 मिनट तक पानी बरसाती रही।
कल भी बरसात की संभावनाइधर, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बुधवार को भी शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलों में बरसात की संभावना जताई है। केंद्र के अनुसार प्रदेश के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। जिसके साथ 30 से 40 किमी रफ्तार की हवाएं भी चल सकती है। इसका असर अलवर, भरतपुर, चित्तौडगढ़़, दौसा, जयपुर, झुंझुनंू, सिरोही, सीकर करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, झुंझुनूं व टोंक, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, नागौर व जालौर सहित कई जगह देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -