- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: गटर की कुई में धंसा व्यक्ति, रात को चला रेस्क्यू ऑपरेशन

VIDEO: गटर की कुई में धंसा व्यक्ति, रात को चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में पिपराली रोड स्थित जलधारी नगर में मंगलवार रात ट्रक के टायर के दबाव से गटर की कुई धंसने से जान सांसत में आ गई। कुई में एक ट्रक के साथ एक व्यक्ति आधा धंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। नजदीकी लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। जिसके बाद सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद कुई में धंसे व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मकान निर्माण के लिए बजरी आने पर हुआ हादसाजानकारी के अनुसार झाड़ली निवासी सुरजीत सिंह का पिपराली रोड स्थित जलधारी नगर में मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। उसने मंगलवार को बजरी का ट्रक मंगवाया था। जो शाम को पहुंचा। जब ट्रक आया तो सुरजीत सिंह ट्रक चालक को मकान रास्ता बताते हुए साथ चल रहा था। इसी बीच ट्रक का आगे का टायर दीवार के पास बनी एक गटर की कुई में अचानक धंस गया। ट्रक के टायर के साथ ही देखते ही देखते सुरजीत भी उसमें गिर गया और उसका आधा शरीर कुई में समा गया। यह देख नजदीकी लोग घबरा गए। अफरा तफरी के माहैल के बीच लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक शहर विरेन्द्र शर्मा, उद्योग नगर थानाधिकारी पवन चौबे और सिविल डिफेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत के्रन, सरियों व रस्सी के जरिये रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान दो क्रेन की मदद से ट्रक को रोका गया। इसके बाद टीम के सदस्य रामस्वरूप, सुरेन्द्र जाट, शीशराम, मुकेश व प्रहलाद ने खड्डा खोदकर सुरजीत को बाहर निकाला। जिसके बाद प्रशासन की सांस में सांस आई।
पैर टूटा, अस्पताल में भर्तीघटना में सुरजीत घायल हो गया। उसके पैर में फै्रक्चर हो गया। जिसे तुरंत एंबुलेंस के जरिये श्री कल्याण अस्पताल में भेजा गया। वह अब भी उपचाराधीन है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -