- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO : 56 इंच टीवी के सामने आंख पर पट्टी व कान...

VIDEO : 56 इंच टीवी के सामने आंख पर पट्टी व कान में अंगुली डाल किया पीएम मोदी का विरोध

- Advertisement -

सीकर. केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर रविवार को जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से पीएम मोदी का अनोखा ढंग से विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान 56 इंच का टीवी सामने रख आंख पर काली पट्टी व कानों को अंगुली से बंद कर पीएम मोदी के मन की बात का विरोध किया। जिला सचिव जितेंद्र भोजासर ने बताया कि सेवादल के बठोठ गांव स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में सेवादल जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटड़ के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल आदि वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय सरकार को जनविरोधी बताया। इस दौरान राधेश्याम पुरोहित, गिरधारीलाल सैन, मोहम्मद वकील सांखला, अयूब भाटी, विकास सैन, सीकर ब्लॉक शहर अध्यक्ष रविकान्त तिवाड़ी, नेछवा ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष नन्दूसिंह शेखावत, जिला मीडिया प्रवक्ता इस्लामुद्दीन खोखर, गोविंद जेदिया, नरेन्द्र भडिय़ा सहित अन्य सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इधर, भाजपा ने किए सेवा कार्यइधर, बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के विभिन्न मंडलों तथा जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को कई सेवाकार्य आयोजित किए। लक्ष्मणगढ़ शहर मण्डल अध्यक्ष अध्यक्ष मधुसूदन दायमा व पालिका में नेता प्रतिपक्ष ललित पुरोहित के नेतृत्व में कस्बे के वार्ड 38 व 39 में मास्क वितरण करने के साथ जयपुरिया मोक्षधाम में 11 परिण्डे लगाए। इसी क्रम में बलारां मण्डल के चूड़ीमियां गांव में मंडल महामंत्री भरतसिंह जाट, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ताहिर हुसैन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजय भूरिया, मामचंद भडिय़ा, श्रवण कुमार जाखड़ आदि ने गायों को चारा खिलाया। बलारां ग्राम की गौशाला में बलारां मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा की अगुवाई में विमल जोशी, कृष्ण व्यास, अर्जुन कोतवाल, आलोक हरितवाल, रमेश, मुकेश आदि ने गायों को गुड़, हरा चारा व तरबूज खिलाए। इसी प्रकार मंडल के खेड़ी राड़ान में मदन सिंह राड़, खींवासर में वीरेंद्र शर्मा, बिड़ोदी में महावीर प्रसाद जांगिड़, रिणू में राधेश्याम शर्मा, रहनावा में विद्याधर खर्रा, राजपुरा में सुल्तान पूनिया, बीदासर में नरेंद्र सिंह शेखावत, दिसनाऊ में मुरली सिंह राठौड़ तथा बीदसर में राजेश भूखर के नेतृत्व में गायों को चारा खिलाकर व मास्क, सेनेटाइजर तथा राशन किट बांटकर सेवा सप्ताह मनाया गया। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में पार्षद सज्जन सैनी, वीरेंद्र नायक, विकास चावला व पवन बाल्मीकि ने अपने-अपने वार्डों मे आयुर्वेदिक काढ़े का जबकि प्रदीप शर्मा ने वार्ड में मास्क का वितरण किया। पार्षद राजेंद्र खींची ने गायों को हरा चारा खिलाकर व वार्डवासियों को गिलोय व काढ़ा वितरित किया। खुड़ी मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल कटारिया के नेतृत्व में पालड़ी में गायों की सेवा व पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -