- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. तीन वाहनों की भिडंत में 1 की मौत, 9 घायल, 5...

VIDEO. तीन वाहनों की भिडंत में 1 की मौत, 9 घायल, 5 रैफर

- Advertisement -

(accident in ajeetgarh, sikar )सीकर/अजीतगढ़. राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे में शनिवार सुबह तीन वाहनों की भिडंत में एक की मौत हो गई। जबकि 9 जने घायल हो गए। इनमें से पांच को हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक कार झाड़ली से जयपुर जा रही थी। इसी बीच अजीतगढ़ में नीमकाथाना सड़क मार्ग पर एक ट्रेक्टर ट्रोली चालक पट्रोल पंप से तेल भरवाकर सड़क पर चढ़ रहा था। जिसे अचानक देख उसे बचाने के फेर में कार का संतुलन बिगड़ गया। वह सामने से आती एक जीप से टकराते हुए एक बाइक से भिड़ गई। हादसे में जीप भी पलट गई। घटना में बाइक सवार थोई निवासी विनोद कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य बाइक सवार कंचनपुर निवासी रूड मल तथा कार सवार झाड़ली निवासी चार वर्षीय इस्मान , 21 वर्षीय शबीना, 23 वर्षीय शाहीन बानो, 22 वर्षीय इरफान, 16 वर्षीय तौसिफ, 22 वर्षीय नाजमीन तथा 22 वर्षीय बिलाल घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने अजीतगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर शबीना, शाहीन बानो, तोसिफ, नाजमीन व रूडमल को जयपुर रैफर कर दिया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
भजन संध्या से लौट रहा था मृतकजानकारी के अनुसार मृतक विनोद कौशिक भजन गायकार है। जो रात को भजन संध्या में शामिल होकर सुबह रूडमल के साथ वापस गांव लौट रहा था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया।
ट्रेक्टर चालक फरारघटना के बाद ट्रेक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेक्टर सहित दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। मौका मुआयना कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेज धमाके से दहले लोगतीनों वाहन आपस में भिड़े तो तेज धमाका हुआ। जो दूर तक सुनाई दिया। आवाज सुनकर ही लोग मौके पर पहुंचे। देखते- देखते काफी लोग मौके पर पहुंच गए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -