- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअनोखी चोरी: चोरों ने सुई धागे, दवाइयां तक नहीं छोड़ी, इस भरोसे...

अनोखी चोरी: चोरों ने सुई धागे, दवाइयां तक नहीं छोड़ी, इस भरोसे पूजा की चौकी भी उठा ले गए

- Advertisement -

सीकर.
शहर में एक बार फिर से चोरों ( Theft in House ) का आतंक शुरु हो चुका है। चोरों ने राणी सती रोड पर दो मकानों के ताले तोड़ कर नगदी व लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिए। कोतवाली और उद्योगनगर पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पहली चोरी शास्त्री नगर में विनायक स्कूल के पीछे अखिलेश शर्मा के घर में हुई। Crime in Sikar : वह पिछले 6 महीने से जयपुर में परिवार के साथ रहते थे। आठ दिन पहले ही सीकर मकान में आए थे। उन्होंने बताया कि वे जयपुर से सीकर आए। मकान की चाबी उन्होंने गिरधारीलाल कुमावात को दे रखी थी। जैसे ही मुख्य दरवाजे को खोलकर अंदर गए तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। जाली के दरवाजे को तोड़ कर वैसे ही लगा रखा था। अंदर गए तो देखा कि कमरे खुले मिले और ताले टूट पड़े थे। चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़ डाले। कमरों के अंदर सारी अलमारिया टूटी हुई थी। सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। बैड पर बिखरे हुए कपड़े पड़े हुए थे। चारों कमरों का सारा सामान फैला हुआ था। पत्थर की अलमारी भी तोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने पार्षद प्रदीप मिश्रा को फोन कर चोरी होने की बात कहीं। तब राणी सती पुलिस को भी चोरी की सूचना दी। कुछ देर के बाद चोरी की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची।
Read More :
Watch: पत्नी बोली- मैड़म मेरे पति को टॉर्चर करती थी, खाना भी नहीं खाने देते थे, थाने का सिस्टम काफी गंदा हैपूजा की चौकी को उठा ले गए, क्योकि सोने की तरह लग रही थी अखिलेश शर्मा ने बताया कि चोरों ने सूईधागे, दवाईयों के डिब्बे भी नहीं छोड़े। एक-एक सामान तसल्ली से चैक किया। उन्होंने बताया कि चोर पूजा की चौकी को भीउठा ले गए। उन्होंने बताया कि चौकी पर सोने की तरह से दिखने वाला गोल्ड रंग का वर्क चढ़ा हुआ था। उनहोंने बताया कि वह सोने का नहीं था। मंदिर को भी चोरों ने चैक किया। चोर मकान से चांदी के जेवरात, रुपए सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि उनके अधिकतर जेवरात लॉकर में रखे हुए थे।
Read More :
कलेक्ट्रेट के सामने रात को सडक़ पर खाना बनाया- खाया और सो गए माकपाई, पड़ाव दूसरे दिन भी जारी
आठ दिन से जयपुर में पत्नी का इलाज करा रहे थे, छत के रास्ते घुसकर चोरी आदर्श स्कूल के सामने वार्ड नंबर-41 में शिवकरण किलानिया पुत्र सूरजाराम के मकान में चोरों ने वारदात की। आठ दिन से वे पत्नी का जयपुर के मणीपाल अस्पताल में उपचार करा रहे थे। उनकी पत्नी को ब्रेन हेमरेज हुआ था। पूरा परिवार अस्पताल में ही मौजूद थे। उनका बेटा कृष्णकांत पांच दिन पहले सीकर मकान पर आया था। तब वे कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान लेकर गए थे। तब तक सब सही था। सोमवार को उनका छोटा बेटा शुभम आया। मकान का मुख्य दरवाजा तोड़ कर अंदर गया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़ रखे थे। चोर छत के रास्ते से मकान के अंदर घुसे। वह कमरों के अंदर गया तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। बैड और अलमारी टूटी हुई मिली। चोरों ने घर में रखे एक सामान को चैक किया था। इसके बाद शुभम ने जयपुर में पिता केा फोन कर चोरी होने की सूचना दी। पड़ोस के लोग भी आ चुके। पांच महीने पहले ही कृष्णकांत की शादी हुई थी। शादी के जेवरात भी रखे हुए थे। चोरी की सूचना पर एएसआई भोपाल सिंह पहुंचे। एमओबी की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने कृष्णकांत की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि चोर कितना सामान लेकर गए है। इस बारे में पता नहीं लग सका है। आपरेशन के कारण उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनके आने के बाद ही चोरी के सामान का पता लग सकेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -