- Advertisement -
HomeNewsAajkal BharatUdaiypur news:सिटी पैलेस में पैंथर घुसा, पर्यटकों को आसपास से हटाया; वन...

Udaiypur news:सिटी पैलेस में पैंथर घुसा, पर्यटकों को आसपास से हटाया; वन विभाग ने बकरे को बांधकर पिंजरा लगाया

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan उदयपुर. यहां सिटी पैलेस में रविवार रात कोपैंथर घुस गया। सिटी पैलेस के दरबार हॉल में पैंथर घुसने की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।

इसके बाद दरबार हॉल के आसपास पर्यटकों व लोगों को जाने से रोक दिया गया है। हालांकि, उदयपुर फोर्ट और पैलेस में पर्यटकों को जाने दिया जा रहा है।

वन विभाग के मुताबिक, पैंथर की दहाड़ सुनाई दे रही है। अनुमान है कि पैंथर वयस्क है। पैंथरदरबार हॉल के पास स्टोर में घुसा हुआहै। वन विभाग ने उसे ट्रेंक्युलाइज करने की कोशिश की। लेकिन दूरी ज्यादा होने के कारणप्रयास विफल हो गया। इसके बाद वन विभाग ने वहां पिंजरा रख दिया है। पिंजरे में बकरे को रखा गया है।

वन अधिकारियों ने बताया कि पिंजरा दरबार हॉल से निकलने वाले संकरे रास्ते में रखा गया है। ताकि वहां से निकलने के दौरान उनकी नजर बकरे पर पड़े और वह उसमें फंस जाए।

उनका यह भी अनुमान है किपैंथर समोर बाग की तरफ से दरबार हॉलमें घुसा है।समोर बाग में इससे पहले भी पैंथर का मूवमेंट देखा गया है।

दूसरी घटना: बांसवाड़ा में पैंथर ने 4 लोगों पर हमला किया, दो की हालत गंभीरवहीं, एक दूसरी घटना में बांसवाड़ा जिले के बोरी गांव में रविवार शाम पैंथर ने 4 लोगों पर हमला कर दिया। इसमें दो की हालत गंभीर है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी संजय ने बताया कि पैंथर गांव के खेतों में घूम रहा था। तभी गांव के 4 लोग,लालजी पाटीदार, शकील, खातू और राजू कुल्हाड़ी लेकर उसे भगाने के लिए गए।

उसने बताया किलालजी के हाथों में कुल्हाड़ी देख पैंथर ने हमला कर दिया। शकील सबसे आगे था, इस कारण पहला हमला उस पर किया। लालजी ने कुल्हाड़ी से हमला किया तो पैंथर ने शकील कोछोड़ लालजी पर हमला कर दिया और गिरा दिया।

इसके बाद पैंथर ने खातू और राजू पर हमला किया।हालांकि बाद में एक-एक कर काफी संख्या में लोग मौके पर दौड़े तो पैंथर वहां से भाग गया।ग्रामीणों ने बताया कि इसी पैंथर नेतीन दिन पहले डडूका के माकड़तोड़ जंगल में एक नील गाय का शिकार किया था। इसके बाद उसने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। डडूका और बोरी के बीच दूरी महज 5 से 7 किलोमीटर ही है।

सिटी पैलेस उदयपुर।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -