- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsधारदार हथियार से हमला कर BSF जवान की हत्या करने वाले दो...

धारदार हथियार से हमला कर BSF जवान की हत्या करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

- Advertisement -

लक्ष्मणगढ़.
बीएसएफ जवान सुमेर सिंह की हत्या ( BSF Jawan Sumer Singh Murdered ) के दो साल बाद दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तब से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकडऩे के लिए दो-दो हजार का इनाम घोषित किया था। थानाधिकारी राममनोहर ने बताया कि रोरू छोटी निवासी जितेन्द्र सिंह व जयसिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएसएफ जवान की हत्या के दो आरोपी रोरू छोटी इलाके के आस पास ही घूम रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दोनों को पकडऩे के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।
Read More :
मुंबई में भीख मांगने वाला सीकर का बुजुर्ग निकला लखपति ! 8.77 लाख की FD, बोरियों में भरा मिला इतना कैश
दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल 17 आरोपितों में से 11 आरोपितों को पुलिस पकड़ चुकी है। अभी मामले में 4 आरोपित फरार चल रहे है। दो साल पूर्व 16 अगस्त 2017 को रोरू छोटी गांव में भोलागिरी बाबा की बगीची में बीएसएसफ के जवान सुमेर सिंह पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी, सरियों, चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सुमेर सिंह की मौके पर मौत हो गई। उसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -