- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsट्रक के ब्रेक लगाने से दो की मौत, जांच शुरू

ट्रक के ब्रेक लगाने से दो की मौत, जांच शुरू

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना इलाके के धाभाईपुरा में बीती रात ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। दादिया थाना के एएसआई जय प्रकाश ने बताया कि राधाकिशनपुरा निवासी सुरेश कुमार सैनी (44) व राजेन्द्र दानोदिया (20) बाइक से धाभाईपुरा जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9.30 बजे धाभाईपुरा स्टैंड पर आगे जा रहे ट्रक के अचानक बे्रेक लगाने से उनकी तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को एसके अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों के शव रात को एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए। जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे गए। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक अशोक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पड़ौसी थे मृतक, एक करता खेती, दूसरा पढ़ाईजानकारी के अनुसार मृतक सुरेश सैनी व राजेन्द्र धाभाईपुरा में पड़ौसी हैं। इनमें सुरेश खेतीबाड़ी का काम करता था। जो एक बेटे व एक बेटी का पिता था। जबकि राजेंद्र कॉलेज विद्यार्थी था।
इनामी बदमाश गिरफ्तारलक्ष्मणगढ़. पुलिस ने हत्या के प्रयास के चार माह पुराने एक मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मणगढ़ इलाके के ही लालासी गांव का निवासी संजय उर्फ संजू मेघवाल है। थाना प्रभारी अशोक चौधरी ने बताया कि इलाके के जसरासर गांव के निवासी श्रवण कुमार शर्मा गत 22 जून को महेन्द्र जसरासर व 11 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास तथा लूट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। प्रकरण में चार आरोपितों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। इसी प्रकरण में शामिल रहा संजय उर्फ संजू मेघवाल वारदात के बाद से फरार चल रहा था। मामले की जांच में जुटी जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल हरीश कुमार तथा रमेश कुमार को मुखबिर के जरिए आरोपी के बारे में सूचना मिली जिस पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी संजय उर्फ संजू मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी संजय उर्फ संजू पर पुलिस की ओर से तीन हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया हुआ था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -