- Advertisement -
HomeNewsAajkalबालोतरा:आसोतरा के पास आमने-सामने भिड़ी दो कारें, एक महिला सहित दो की...

बालोतरा:आसोतरा के पास आमने-सामने भिड़ी दो कारें, एक महिला सहित दो की मौत, छह घायल

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News/जोधपुर. बालोतरा के आसोतरा के पास मंगलवार सुबह सिवाना रोड़ पर दो कारो की आपसी भिड़ंत में एक महिला सहित 2 जनों की मौत हो गई। वही हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो जनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जालोर जिले के चितलवाना निवासी जैन परिवार नाकौड़ा जैन तीर्थ पर दर्शन करने आए कार के साथ हादसा

पुलिस के अनुसार जालोर जिले के चितलवाना निवासी एक परिवार के कुछ लोग एक कार में सवार होकर नाकौड़ा जैन तीर्थ पर दर्शन करने आए थे। आज नाकौड़ा में दर्शन कर यह परिवार वापस लौट रहा था। सिवाणा रोड पर आसोतरा से दो किलोमीटर आगे निकलते ही तेज रफ्तार के साथ उनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से जा टकराई। जोरदार टक्कर लगने से दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलने पर सिवाना व बालोतरा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सिवाना से 108 एमबुलेन्स को मौके पर बुला कर घायलों को बालोतरा के नाहटा पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलने पर बालोतरा सीओ सुभाष खोजा, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष मदनराज चौपड़ा सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग व आमजन नाहटा अस्पताल पहुंचे।

हादसे पश्चात ऐसी हो गई एक कार की हालत।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -