- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsओलावृष्टि के बाद ढाई घंटे झमाझम हुई बरसात, निचले इलाकों में भरा...

ओलावृष्टि के बाद ढाई घंटे झमाझम हुई बरसात, निचले इलाकों में भरा पानी

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में मौसम विभाग की चेतावनी सटीक साबित हुई है। शेखावाटी के कई इलाकों में बुधवार से शुरू हुआ बरसात का दौर आज भी जारी है। सीकर, खंडेला, रींगस तथा झुंझुनूं व चूरू के कई इलाकों में आज अल सुबह से बादलों की तेज गरज के साथ बरसात शुरू हुई, जो धीमे तो कभी तेज गति से लगातार ढाई घंटे तक जारी रही। जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बरसात से तापमान में भी कमी नजर आई है। वहीं, हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। हल्की बूंदाबांदी का दौर अब भी कई इलाकों में जारी है। ज्यादातर जगह बादल घिरे हुए हैं।
गिरे थे ओले
इससे पहले शेखावाटी के कई इलाकों में गुरुवार को ही मौसम बिगड़ गया था। दोपहर बाद अचानक अंधड़ शुरू हो गया था। जिसके बाद कुछ देर बरसात के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरे थे। इसके बाद रात को भी बादल छाए रहे। जो अल सुबह ही बरस पड़े।
किसान हुए चिंतित
किसानों के चेहरे अब पकी हुई रबी की फसलों को देखकर मुरझाने लगे हैं। बुधवार को हवाएं चलने के कारण खेतों में लावणी की गई फसलें उड़ गई। कई जगह तेज अंधड़ ने खड़ी फसल को पसार भी दिया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिले में फसल कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र में फसलों में नुकसान हुआ है। प्याज को छोडकऱ कई फसलें खराब हो गई।28 मार्च तक बदला रहेगा रुख
बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है। जिसके मुताबिक 28 मार्च तक प्रदेश में मौसम का रुख बदला रहेगा। जिसमें प्रदेश में बरसात व ओलावृष्टि आगे भी देखने को मिल सकती है। इससे पहले भी विभाग ने 24 मार्च के आसपास बरसात व ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी। जो सही साबित हुई। कोरोना वायरस के बीच गिरता तापमान भी लोगों को डरा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -