- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsफिल्मी स्टाइल में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक फैक्ट्री में घुसा

फिल्मी स्टाइल में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक फैक्ट्री में घुसा

- Advertisement -

सीकर. भढ़ाढर में गैस सिलेंडर से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित हो कर चाय की दुकान से टकरा कर पाइप फैक्ट्री में अंदर जा घुसा। तेज गति में ट्रक ने कई लोगों को चपेट में ले लिया। ट्रक चालक भी बेहोश हो गया। लोगों ने ट्रक चालक को केबिन से बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। सदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेंद्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी भढाढर धोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका भाई विकास भढाढर में पावर ग्रिड के पास चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। वह पावर ग्रिड में काम करता है और बाहर चाय पीने के लिए आया था।
उसी दौरान गैस सिलेंडरों से भरा हुआ एक ट्रक तेजी से आया। ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से उतर कर चाय की दुकान पर बैठे विकास को टक्कर मारते हुए पास में ही बालाजी पाइप फैक्ट्री में अंदर घुस गया। अंदर कुछ लोग ताश खेल रहे थे। ट्रक को दीवार तोड़ कर अंदर आते देख कर लोग घबरा गए। कुछ लोग भी ट्रक की चपेट में आ गए। फैक्ट्री में जाकर ट्रक रूक कर गया। टक्कर लगने से विकास के दोनों पैरों में फै्र क्चर हो गया। फेक्ट्री में भी काफी नुक्सान हुआ। चालक ट्रक के बोनट पर ही बेहोश हो गया। लोगों ने ट्रक के केबिन में देखा तो वह बेहोश मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गैंस सिलेंडर फटने से बचे चालक को ट्रक चलाते समय नींद की झपकी आ गई थी, हालांकि पुलिसकर्मी मिग्री आने की भी बात कह रहे है। ट्रक की स्पीड़ कुछ कम थी और वह सीधे पाइप फैक्ट्री में घुस गया। ट्रक में गैस के भरे सिलेंडर रखे हुए थे। कार की टक्कर लगने से युवक की मौत सीकर. दादिया थाना इलाके में कार की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मुकेश कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी रघुनाथगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उसका ***** विकास गांव टोडपुरा से संतोष देवी को बाइक पर बैठा कर ससुराल छोडऩे के लिए जा रहा था। विकास बाइक को साइड़ में ही चला रहा था। शाम को सात बजे के आसपास वह राजश्री होटल के पास पहुंचा तभी उसे पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। टक् कर लगते ही दोनों बाइक के साथ गिर पड़े। विकास व संतोष देवी के सिर में काफी चोट आई। दोनों को तत्काल लोगों ने एसके अस्पताल में भर्ती करवाया। संतोष देवी को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -