- Advertisement -
HomeNewsरक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा, 3 पलटी खाकर पलटी कार, हादसे में युवक...

रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा, 3 पलटी खाकर पलटी कार, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल

- Advertisement -

उदयपुर। उदयपुर जिले के कुराबड-उदयपुर मार्ग पर रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan ) के दिन गुरूवार अलसुबह वगत सिंह का गुडा के निकट एक कार बीच रास्ते में अचानक आई नीलगाय को बचाने के चक्कर में पहाडी से टकराते हुए तीन पलटी ( Road Accident ) खा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
 
Read More : रक्षाबंधन पर सामने आई दिल दहलाने वाली घटना, राखी बांधने से पहले ही कटा हाथ
 
कुराबड निवासी नरेश पुत्र नाथू लाल खटीक 30 वर्ष कार चलाकर उदयपुर से कुराबड की ओर आ रहा था। कार में कुराबड निवासी नारायण ओड 38 पुत्र मोहन लाल ओड भी सवार था। वगत सिंह का गुडा के निकट नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार पलटी ( Car Accident )खा गई। जिसमें सवार नारायण ओड की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक नरेश खटीक गंभीर घायल हो गया जिसे उदयपुर ले जाया गया। इधर कुराबड थानाधिकारी मोतीराम सारण मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कुराबड सीएचसी लाए।
 
Read More : भारी बारिश के बाद पूरे वेग से बह रही त्रिवेणी, अब छलकने की बारी ‘बीसलपुर‘ बांध की
 
मृतक के परिजनों ने किया हंगामा और लगाने लगे आरोपइधर मृतक नारायण ओड के परिजनों ने मौत की खबर पर आक्रोशित हो गये और नरेश खटीक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे तथा घायल के घर पहुंच तोडफ़ोड़ की कोशिश की, लेकिन थानाधिकारी मय जाप्ता पहुंच गए और समझाईश कर हालात बताए। बाद में पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता मृतक एवं घायल के घरों के आसपास लगा रखा है। हालात शांतिपूर्ण बताए गए।
 
Read More : भारी बारिश के बाद पूरे वेग से बह रही त्रिवेणी, अब छलकने की बारी ‘बीसलपुर‘ बांध की

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -