- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में यहां मूसलाधार बरसात से फसलों को नुकसान

राजस्थान में यहां मूसलाधार बरसात से फसलों को नुकसान

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार देर शाम को कई इलाकों में मूसलाधार बरसात हुई। बरसात से कुछ दिनों से बढ़ी उमस भरी गर्मी से तो निजात मिली, लेकिन फसलों को नुकसान हो गया। किसानों की पकी पकाई फसलें बरसात से खराब हो गई। बरसात पलसाना, खाटूश्यामजी व जयपुर रोड के कई गांवों में हुई। जो करीब आधे घंटे तक तेज गति से बरसी। इसके बाद भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इससे पहले जिले के कई इलाकों में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे। जिसके बीच बीच में सूरज की लुकाछिपी चलती रही। मौसम उमस भरा भी रहा। लेकिन, शाम ढलने के साथ अचानक बादल घिर आए और तेज बरसात शुरू हो गई। जिससे काटकर खेतों में रखी गई मूंग, मोठ व बाजरा सहित कई फसलें भीगने से खराब हो गई।
37 डिग्री पहुंचा तापमान, आगे मौसम साफबरसात से पहले शेखावाटी में गर्मी का भारी असर रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 36.9 तथा न्यूनतमक 24.7 डिग्री दर्ज हुआ। बदले मौसम से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इधर, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। बरसात की अब कोई संभावना नहीं बन रही है।
थ्रेसिंग में जुटे किसानमौसम में अचानक हो रहा बदलाव किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। बदलते मौसम के कारण किसान तेजी से थ्रेसिंग करवाने में जुट गए हैं। बारिश के बाद किसान भीगी हुई फसलों की सार संभाल में जुटे हुए हैं। किसानों ने बताया कि इस समय हुई बारिश के कारण प्राकृतिक पळाव होने व नमी बढऩे से बारानी खेतों में चना व तारामीरा एवं सरसों की बुवाई का रकबा बढ़ जाएगा। वहीं अच्छी मावठ होने पर बारानी में उत्पादन भी बेहतर मिल जाएगा। लेकिन, जो फसल खेतों में काटकर रखी गई, उससे भारी नुकसान हुआ है।
मूंग मोठ खराबपलसाना कस्बे में शनिवार शाम को अचानक मौसम बदल गया और करीब बीस मिनट तेज बरसात होने के बाद रिमझिम बरसात शुरू हो गई। इस दौरान करीब सात बजे जो बीस मिनट तक तेज बरसात के बाद रिमझिम बरसात होती रही। बरसात से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत जरूर मिली। लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में किसान इस समय मूंग व बजारे की फसलों की कटाई में लगे हुए है। ऐसे में बरसात से किसानों को काफी नुकसान हुआ।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -