- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशहरी सरकारों के आज तय होंगे सियासी समीकरण, 11 बजे निकलेगी लॉटरी

शहरी सरकारों के आज तय होंगे सियासी समीकरण, 11 बजे निकलेगी लॉटरी

- Advertisement -

सीकर.
शहरी सरकार के सियासी समीकरण बुधवार को तय हो जाएंगे। सीकर नगर परिषद, खाटूश्यामजी व नीमकाथाना नगर पालिका के वार्डो के आरक्षण ( Ward Reservation Lottery in Sikar Today ) की लॉटरी बुधवार सुबह कलक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। आगामी चुनावों के हिसाब से वार्ड विभिन्न वर्गो के लिए आरक्षित होंगे। पिछले कई दिनों से सियासी दिग्गजों को इस लॉटरी का इंतजार था। लॉटरी के बाद जहां कई मौजूदा पार्षदों को दूसरे वार्डो में जाना पड सकता है। वार्डो की संख्या के हिसाब से गणित पहले ही लग चुका है। अब शहरी सरकार में अध्यक्षों की लॉटरी भी जल्द होने की उम्मीद है।
सीकर की वर्तमान दलीय स्थितिनगर परिषद में वर्तमान में 50 पार्षद है। इसमें कांग्रेस के 27, भाजपा के 17 व छह निर्दलीय पार्षद है। इसमें सभी निर्दलीय पार्षदों का कांग्रेस सभापति को समर्थन हासिल है।
यह रहेगा पूरा गणित: एक वार्ड को लेकर पेंचसीकर नगर परिषद की वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किए गए परिसीमन के बाद वार्डो की संख्या 50 से बढकऱ 65 हो गई। बढ़े हुए वार्डो के आधार पर इस बार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक और पार्षद की संख्या बढ़ेगी। पहले इस वर्ग के लिए पांच वार्ड ही आरक्षित थे, जो अब बढकऱ छह हो जाएगी। अनुसूचित जनजाति के लिए एक नया वार्ड बना है। आबादी के हिसाब से निर्धारित मापदंडों की बात करें तो वार्ड संख्या 4, 7, 12, 58, 60 तथा 64 आरक्षित हो सकते हैं। एक वार्ड को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों की माने तो न्यूनतम दस फीसदी आबादी होने पर ही वार्ड आरक्षित हो सकता है।
कहां कितने वार्डजिला पहले अबसीकर 50 65खाटूश्यामजी 19 20नीमकाथाना 25 35जिले का पूरा गणितकुल नगर निकाय 10कुल वार्ड 380सामान्य 244अन्य पिछड़ा वर्ग 78अनुसूचित जनजाति 06अनुसूचित जाति 52
सीकरकुल वार्ड 65अनुसूचित जाति 6पुरुष 4महिला 2अनु. जनजाति 1अ. पिछड़ा वर्ग 14पुरूष 9महिला 5सामान्य 44पुरुष 29महिला 15
नीमकाथानाकुल वार्ड 35अनुसूचित जाति 6पुरुष 4महिला 2अनु. जनजाति 2अ. पिछड़ा वर्ग 7पुरूष 5महिला 2सामान्य 20पुरुष 13महिला 7
खाटूश्यामजीकुल वार्ड 20अनुसूचित जाति 5पुरुष 3महिला 2अनु. जनजाति 1अ. पिछड़ा वर्ग 4पुरूष 4महिला 1सामान्य 10पुरुष 7महिला 0

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -