- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsघर में नहा रही 21 वर्षीय विवाहिता का तीन युवकों ने किया...

घर में नहा रही 21 वर्षीय विवाहिता का तीन युवकों ने किया बलात्कार

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के ग्रामीण इलाके में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता के नहाते समय तीन युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए। फिर बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया। मामले में विवाहिता ने पति के साथ पुलिस थाने पहुंचकर तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये है मामलापुलिस ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय विवाहिता ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया है कि उसका पति औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में मजदूरी करता है। करीब एक महीने पहले वह जब वह फैक्ट्री में गया हुआ था उस समय वह अपने पांच माह के बेटे के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ ज्यादती की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद भी वह परेशान करने लगा तो परेशान होकर उसने पति के साथ दूसरा किराये का मकान लेकर रहना शुरू कर दिया। लेकिन, इसके बाद भी उसने पीछा हीं छोड़ा। 10 अप्रैल को जब वह घर में अकेली थी तो नहाते समय आरोपी पड़ौसी अपने दो साथियों के साथ मकान की दीवार फांदकर घर में घुस गया। फिर तीनों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि आरोपियों ने अगले दिन भी वापस आकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आए दिन की घटना से परेशान होने पर जब वह उदास रहने लगी तो पति के पूछने पर उसने सारा घटनाक्रम बता दिया। जिसके बाद पति के साथ पुलिस थाने पहुंचकर उसने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक ज्यादती का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विवाहिता को बाइक व एक लाख की मांग कर निकालाइधर, सीकर में एक विवाहिता को दहेज के लिए घर से निकालने का मामला भी सामने आया है। विवाहिता के पिता ने दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच दादिया थानाधिकारी को दी गई है। दयाराम पुत्र रामवतार निवासी गुढा झुंझुनूं ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बेटी सुमन का विवाह 2017 में सुभाष पुत्र जगदीश निवासी गुंगारा से किया था। शादी के बाद से उसे कम दहेज का ताना देने लग गए। उससे दहेज में एक बाइक व एक लाख रुपए मांग कर रहे है। उसे परेशान करने लग गए। कमरे मे बंद कर रखते थे। मारपीट कर खाना भी नहीं देते थे। उसकी दोहिती के हाथ व पैर पर गर्म पानी डाल दिया। विरोध करने पर बेटी से मारपीट कर घर से निकाल दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -