- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatचाय बनाते वक्त गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, परिवार के तीन सदस्य...

चाय बनाते वक्त गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, परिवार के तीन सदस्य झुलसे

- Advertisement -

AAjkal Rajasthan News/बीकानेर।

बीकानेर जिले केकोटगेट थाना क्षेत्र के गोगागेट इलाके में छिपों के मौहल्ले में रविवार सुबह एक घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे कर घर के लोगों ने बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला और सिलेंडर में लगी आग बुझाने का प्रयास किया।कुछ ही देर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि ब्लास्ट के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल चुके थे अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।

मकान मालिक विनोद गिरि ने आजकल राजस्थान को बताया कि घर में सुबह की चाय बन रही थी, सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग पकड़ ली। उसके बाद आग ने धीरे-धीरे पूरे सिलेंडर को घेर लिया था।कुछ ही देर बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। उन्होंने बताया कि रसोई घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। ब्लास्ट की वजह से रसोई घर की दीवारों को थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ है।

आग की सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर आगे की कार्रवाई शुरू की। विनोद ने बताया कि कल रात को ही उन्होंने नया कैलेंडर लगाया था।

Read Latest Aajkal Rajasthan Hindi News Today

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से बिखरा सामान

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -