Aajkal Rajasthan/weather /सीकर/ फतेहपुर. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बरसात व उत्तरी भारत में हुई बर्फबारी के कारण तीन दिन से छा रहे कोहरे व सर्द हवाओं के कारण सर्दी का अहसास हो रहा है। इससे यह माना जा रहा है कि इस बार नवंबर माह में सर्दी ज्यादा पड़ रही है, लेकिन मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार नवंबर दस वर्षों में सबसे अधिक गर्म रहा है। पूरे महीने में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री से नीचे नहीं गया। ऐसे में बरसात व हवा की सर्दी के कारण ही सर्दी का अहसास हुआ।
- Advertisement -
वर्ष 2017 में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया था। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर संधारित रिकार्ड के अनुसार नवंबर के महीने में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है यह तापमान 19 नवंबर को था। विभाग के मुताबिक यह आंकड़ा पिछले 10 दस साल में सबसे ज्यादा है। कृषि पर्यवेक्षक ओपी कालश ने बताया कि इस महीने अधिकतम तापमान भी औसत से ज्यादा रहा है। बारिश की वजह से तेज हवाएं चली और इसी वजह से ठिठुरन बढ़ी है।
इस बार नवंबर का महीना गरम रहने और बारिश होने की वजह से किसानों को जबरदस्त फायदा हुआ है। इस वक्त रबी की फसलों की उगाई समय रहता है ऐसे में तापमान 10 ये 25 डिग्री के बीच रहता है तो फायदा होता है। इस बार दिन का तापमान लगभग 25 से 30 डिग्री के बीच रहा। ऐसे में गेहूं व अन्य रबी की फसल को नुकसान था। यह बरसात किसानों के लिए वरदान साबित होगी।विशेषज्ञ कहते हैं
- Advertisement -
- Advertisement -