- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar news58 चोरियों से एक करोड़ रुपए जुटाए, सामान बेचते समय पकड़े गए...

58 चोरियों से एक करोड़ रुपए जुटाए, सामान बेचते समय पकड़े गए चोर

- Advertisement -

सीकर/रामगढ़ शेखावाटी. सूने मकानों और स्कूलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह के चार लोगों को रामगढ़ शेखावाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह से जुड़े लोग उस समय पुलिस की गिरफ्त में आए जब वे बाइपास पर चोरी का माल बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर राजेश विद्यार्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी झुझुनूं जिला के बिरोल ढ़ाणी झाझडिय़ा निवासी प्यारेलाल (29), बिरोल ढ़ाणी खरबास निवासी लखेसर जाट (30), मोहबतसरी निवासी कालू उर्फ अशोक पूनिया (45) व नुआं निवासी मनोज कुमार जाट (42) है। पुलिस ने प्यारेलाल के पास से एक सोने का टेवटिया, चांदी की पायजेब की दो जोड़ी, एक मान्दलिया चांदी का बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बरामद सामान चोरी का होने के साथ ही झुझुनूं व सीकर जिला की 58 चोरी की वारदात करना स्वीकार की।
एक करोड़ से अधिक की चोरी स्वीकारीआरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले दो वर्ष से झुझुनूं व सीकर जिला में सुने मकान व सरकारी स्कूलों को निशाना बनाते थे। इस दौरान करीब एक करोड़ की राशि की वारदात कर चुके है।
पहली बार आए पुलिस की पकड़ मेंपुलिस थानाधिकारी उमाशंकर ने बताया कि आरोपित शातिराना तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह का मुखिया प्यारेलाल वारदात करने के लिए अपने अलग-अलग साथियों के साथ जाता था। प्यारेलाल चोरी करने स्वयं ही अंदर जाया करता था। वहीं लखेसर रैकी करने के साथ वारदात के दौरान बाहर खड़ा रहकर निगरानी करता था। टीम के सदस्य अशोक व मनोज दोनों रिश्ते में साडु लगते हैं। दोनों ही चोरी का सामान बेचने का कार्य किया करते थे। टीम में कुछ सदस्य ओर भी शामिल थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
यह वारदात स्वीकारी
पुलिस पुछताछ में आरोपितों ने सीकर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खोटिया गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से सात अगस्त को नगदी चोरी की, फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र के अठवास गांव में पन्द्रह अगस्त को सरकारी स्कूल से नगदी चोरी, पन्द्रह अगस्त को ही हरसावा बड़ा गांव की सरकारी स्कूल से नगदी चोरी, बलारा थाना क्षेत्र में चार जगह, नवलगढ़ थाना क्षेत्र में 27 जगह, गुढागौडज़ी थाना क्षेत्र में चार जगह, उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र में तीन जगह, मुकुन्दगढ़ थाना क्षेत्र में आठ जगह के साथ ही दादिया थाना क्षेत्र में छह जगह व नवलगढ़ थाना क्षेत्र में दो जगह चोरी करना स्वीकार किया है।
मजदूरी से चोरी का सफर
चोरी के आरोप में गिरफ्तार प्यारेलाल व अशोक पहले आसाम में मजदूरी किया करते थे। लखेसर पिकअप चलाता है। मनोज टेक्सी चलाता है। अशोक व मनोज रिश्ते में साडु लगते है। आसाम से आने के बाद अशोक खेतीबाड़ी करने लग गया था। इसी दौरान प्यारेलाल ने चोरी करना शुरू कर दिया। प्यारेलाल ने ही लखेसर को चोरी के लिए अपना साथी बना लिया। वहीं अशोक को चोरी का सामान बेचने के लिये अपनी गैंग में जोड़ा। अशोक ने अपने साडु मनोज को अपने साथ गिरोह में जोड़ लिया। इसके साथ ही गैंग में कुछ अन्य साथियों को मिला लिया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -