- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar news5 मिनट में बाइक उड़ा ले गया चोर

5 मिनट में बाइक उड़ा ले गया चोर

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में सीकर जिला के नीमकाथाना कस्बे में बाइक चोर सक्रिय हो रहे है। शहर में जहां मौका मिले वहीं चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हंै। ऐसा ही मामला रविवार को आदर्श कॉलोनी में देखने को मिला। पीडि़त मावंडा रुपावास निवासी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि वह नीमकाथाना आदर्श कॉलोनी में बाइक खड़ी कर विजू हलवाई के पास चला गया। 5 मिनट बाद वापस आया तो मोटरसाइकिल गायब मिली। उसने चारों तरफ बाइक की तलाश भी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीडि़त ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।——————-डाबला व तोंदा टीम ने जीता प्रथम मैच नीमकाथाना. ग्राम पंचायत डाबला मौकावाला में रविवार को वीर तेजाजी क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक पुत्र सुमित मोदी, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष कान्ता प्रसाद शर्मा, राजपाला डोई व मनोज जिलोवा ने फीताकाटर किया। प्रथम दिन डाबला व मांवडा तथा ब्राह्मणवास व तोंदा के बीच मैच खेला गया। जिसमे डाबला व तोंदा टीम विजय रही। प्रतियोगिता पांच दिन चलेगी। इस दारानै मोदी ने कहा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। खेल से व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोगी रहता है। कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर पवनए विक्रम जाखड़, सत्यपाल, देवेन्द्र चौधरी, सतवीर, लीलाराम, रमेश, सुनील, नवीन जाखड़, सोनू, विपिन, रविन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -