- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatविधानसभा उप चुनाव-2019नाम वापसी के बाद 12 उम्मीदवार रहे चुनावी मैदान में

विधानसभा उप चुनाव-2019नाम वापसी के बाद 12 उम्मीदवार रहे चुनावी मैदान में

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan news
जयपुर 03 अक्टूबर। राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव-2019 के तहत नाम वापसी का आखिरी तिथि के बाद दोनों विधानसभा क्षेत्रों से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद कुमार ने बताया कि नागौर जिले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र अब कुल 3 उम्मीदवार मैदान में है, जबकि झुंझुनूं की मंडावा विधानसभा क्षेत्र में 9 उम्मीदवार अपना भाग्य आमजाएंगे। उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभाओं के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा तथा मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी।
श्री कुमार ने बताया कि खींवसर से इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री हरेन्द्र मिर्धा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से श्री नारायणराम बेनीवाल और निर्दलीय श्री अंकुर शर्मा चुनाव लडेंगे, जबकि मंडावा से इंडियन नेशनल कांग्रेस की रीटा चौधरी, भारतीय जनता पार्टी की सुशीला सिगरा, अंबेडगराइट पार्टी ऑफ इंडिया से श्री दुर्गा प्रसाद मीणा, राष्ट्रीय स्वर्ण दल से श्री बेनी प्रसाद कौशिक व श्री अल्तिफ, श्री गणेशकुमार जोशी, श्री प्रताप सिंह ख्याली पीओ, श्री सत्यवीर सिंह क्रिशनिया और श्री सुभाष बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लडें़गे।  

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -