सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में शनिवार को जाट बाजार स्थित जैन मंदिर से लौट रही बुजुर्ग के गहने लूट से पहले पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशों ने कल्याणजी के मंदिर के पास भी वृद्ध महिला से जेवर उतरवाने का प्रयास किया था। हालांकि यहां महिला की सक्रियता के चलते वह वारदात का शिकार होने से बच गई। यहां सफल नही होने पर वे जाट बाजा गए। जहां उन्होंने जैन मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से जेवरात उतरवा लिए। वारदात के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
ये था मामलाजाट बाजार में वारदात की शिकार महिला तबेला गेट के पास की निवासी सरिता दीवान शनिवार सुबह दर्शनों के लिए जैन मंदिर में गई थी। लौटते समय शनि मंदिर के पास बाइक सवार दो सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए युवकों ने महिला से कहा कि शहर में वारदात बढ़ गई है। कल रात को ही यहां इस तरह की वारदात हुई है। ऐसे में सोने के जेवर पहन कर बाहर मत निकला करो। यह जेवर अभी उतार कर घर ले जाओ। उनकी बातों में आकर महिला ने हाथों में पहनी दो सोने की चूडिय़ां व दो कंगन उतार दिए। युवकों ने उन्हें कागज की पुडिय़ां में बांधने का नाटक किया। महिला को दूसरी पुडिय़ां थमा दी और खुद कंगन लेकर चले गए। युवकों के जाने के तत्काल बाद महिला ने पुडिय़ां खोलकर देखी तो उसे ठगी का आभास हुआ। महिला के हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला से वारदात की जानकारी लेकर अपराधियों की तलाश शुरू की।
कल्याणजी के मंदिर के पास भी किया था वारदात का प्रयासबाइक सवार युवकों ने इससे पहले शहर के कल्याणजी के मंदिर के पास भी वारदात का प्रयास किया था। यहां मंदिर में आई पास ही कॉम्पलेक्स मे रहने वाली बुजुर्ग महिला चंद्रकला जालान सुबह करीब साढ़े आठ बजे मंदिर आई थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसे उसी अंदाज में कहा था कि वह पुलिसवाले हैं। इस जेवरात पहनकर बाहर मत आया करों। इस पर महिला ने कहा कि उसके पति पास ही है। वह उनके पास जा रही है। इस पर युवक वहां से चले गए। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए चंद्रकला जालान से भी युवकों के बारे में पूछताछ की है।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेजसूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई राधेश्याम ने बताया कि पुलिस घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -