- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsबास्केटबॉल की विजेता टीम का विजयी जुलूस

बास्केटबॉल की विजेता टीम का विजयी जुलूस

- Advertisement -

लक्ष्मणगढ़. अलवर में आयोजित 14 वर्ष आयु वर्ग राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सीकर जिले की टीम के विनर रहने तथा रघुनाथ बालिका स्कूल की एक साथ 12 छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन होने पर शुक्रवार को विजयी जुलूस निकाला गया। चयनित छात्राओं सुनीता बागड़ी, मीनाक्षी सैनी, यजुवंती सैनी, मनीषा सैनी, मुस्कान दायमा, विशिका जांगिड़, अमीषा कटारिया तथा खुशी बागड़ी के नेतृत्व में सैकड़ो छात्राओं ने जश्र मनाया। इससे पहले नेशनल हाईवे स्थित मुरारका बस स्टैंड से आरंभ हुए जुलूस का तोदी कॉलेज के पास प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, पुराने बस स्टैंड पर पूर्व पार्षद विनोद सैनी व मनोज शर्मा, घंटाघर के पास भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शशिप्रकाश जोशी व आदि स्थानों पर स्वागत किया गया। रघुनाथ बालिका स्कूल पहुंचने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी ने सभी खिलाडिय़ों व अभिभावकों का अभिनंदन किया।
लंबी कूद में विनायक स्कूल प्रथमलक्ष्मणगढ़. राउप्रावि अखैपुरा में आयोजित 64 वीं जिला स्तरीय प्राथमिक खेल कूद प्रतियोगिता में कस्बे के विनायक स्कूल के खिलाडिय़ों ने कबड्डी एवं लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया । खिलाडयि़ों की सफलता पर स्कूल परिसर में संस्था निदेशक नवरंग चौधरी, संस्था प्रधान सोनू रिणवा, बीएड प्राचार्य राकेश पारीक, डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर महेश शर्मा आदि ने जश्र मनाया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -