- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO. लॉकडाउन ऑन होते ही ऑफ हुआ मार्केट, पसरा सन्नाटा

VIDEO. लॉकडाउन ऑन होते ही ऑफ हुआ मार्केट, पसरा सन्नाटा

- Advertisement -

सीकर. कोरोना के बढ़ते कहर के बीच राजस्थान में वीकेंड लॉकडाउन शाम छह बजे से लागू हो गया है। इसी के साथ सीकर शहर में सन्नाटा पसर गया है। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो गए हैं। वाहनों व आमजन की आवाजाही पर भी ब्रेक लग गए हैं। इने- गिने जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग व वाहन ही पूरे शहर में सन्नाटे को चीरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले शाम पांच बजे से ही शहर में दुकानों के सटर बंद होना शुरू हो गए। एक घंटे में पूरा बाजार बंद कर व्यापारी घर लौट गए।
एक घंटे लगा रहा जामलॉकडाउन की वजह से शहर में शाम को जगह जगह जाम के हालात भी दिखे। शाम पांच से छह बजे के बीच ही लोगों के घर लौटने की वजह से शहर में अचानक भीड़ बढ़ गई। जिसका असर जहां तहां जाम के रूप में देखने को मिला। हालांकि इस दौरान बरसात की वजह से भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
जगह जगह पुलिस तैनातवीकेंड लॉकडाउन की पालना के लिए प्रशासन व पुलिस भी मुस्तैद है। लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित करने के लिए जगह जगह पुलिस की टीम लगाई गई है। जो लोगों की आवाजाही पर नजर बनाए हुए है।
59 घंटे रहेगा लॉकडाउन, पूरी तरह बंद होंगे स्कूलशुक्रवार शाम छह बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक 59 घंटे जारी रहेगा। इस बीच केवल फल सब्जी, दूध, एलपीजी व बैंकिंग व मेडिकल सरीखी आपातकालीन सेवाएं ही आमजन को उपलब्ध रहेगी। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर प्रभावित इलाकों में सरकारी व निजी स्कूल पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा भी की है। सोमवार सुबह पांच बजे बाद लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। लेकिन, इसके बाद भी 30 अप्रेल तक शाम छह से सुबह पांच बजे तक जन जीवन प्रतिबंधों में रहेगा।
कर्फ्यू का इन पर नहीं होगा असरवीकेंड लॉकडाउन में फल सब्जी, दूध, एलपीजी व बैंकिंग सरीखी सुविधाएं ही उपलब्ध हो पाएगी। जबकि 30 अप्रेल तक जारी नाइट कफ्र्यू की गाइडलाइन के अनुसार वे फैक्ट्री जहां लगातार उत्पादन होने के साथ रात्रिकालीन शिफ्ट चालू हो, आईटी कम्पनियां, कैमिस्ट शॉप, अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित कार्यालय, विवाह समारोह, चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कार्यस्थल, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्रियों के अलावा माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन को इसमें छूट मिलेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -